हुंडई कार शोरूम में ग्राहकों का स्वागत करता है कुत्ता, प्रमोशन कर बनाया गया सेल्समैन
By रजनीश | Published: August 11, 2020 01:00 PM2020-08-11T13:00:25+5:302020-08-11T13:00:25+5:30
आपस की बोलचाल की भाषा में कुत्ते को इंसानों से भी वफादार कहा जाता है लेकिन हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक कार शोरूम में कर्मचारी है।
अभी आप जहां कहीं भी होटल, शोरूम्स में जाते होंगे वहां आपको इंसान ही स्वागत करते हुए मिलते हैं। लेकिन इस समय इंटरनेट पर एक कुत्ता छाया हुआ है। टक्सन (Tucson) नाम के इस कुत्ते पर जानवरों से लगाव रखने वालों का दिल आ जाएगा। ये कोई आम कुत्ता नहीं बल्कि कार निर्माता कंपनी हुंडई की तरफ से इम्पलॉई ऑफ द ईयर का खिताब पाने वाला कुत्ता है।
जिस कुत्ते के बारे में हम आपको बता रहे हैं वह ब्राजील में हुंडई शोरूम में काम करता है। इस कुत्ते का नाम Tucson Prime (टक्सन प्राइम) है। यह सड़कों पर घूमने वाले आम कुत्तों की तरह ही था लेकिन इसे ब्राजील ईएस में हुंडई कार बेचने वाले एक शोरूम ने गोद ले लिया।
टक्सन को अक्सर ब्राजील में हुंडई कार के शोरूम के आसपास पाया जाता था। इसके चलते उस शोरूम के कर्मचारियों से उसकी दोस्ती हो गई। शोरूम के कर्मचारियों और उसका संबंध इतना मजबूत हो गया कि शोरूम ने उसे गोद ले लिया और उसे एक सम्माननीय कर्मचारी बना दिया। टक्सन कुत्ते का आईडी कार्ड भी बना हुआ है।
टक्सन हुंडई शोरूम की रखवाली करता था। अब कंपनी ने उसका प्रमोशन कर उसे सेल्समैन बना दिया है। हुंडई ने अपने इस नए कर्मचारी को इंस्टाग्राम के जरिए दुनिया से मिलाया और कहा, "नया सदस्य लगभग एक साल पुराना है। टकसन शोरूम के सभी सहकर्मियों और ग्राहकों का दिल जीत चुका है।"
टक्सन प्राइम के इंस्टाग्राम हैंडल पर इसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उसके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्ल्ड ऑफ बज द्वारा प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 21 मई को हुंडई केोो सेरा, ईएस, ब्राजील के एक आउटलेट ने टक्सन प्राइम को गोद लिया था।