लाइव न्यूज़ :

सितंबर ने फेरा बजाज ऑटो की उम्मीद पर पानी, 20 प्रतिशत गिरी कुल बिक्री

By भाषा | Updated: October 1, 2019 13:18 IST

बजाज ऑटो के साथ ही कई कार कंपनियों की बिक्री में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि इन कंपनियों को आगामी त्योहारी सीजन में बेहतर बिक्री की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन निर्माता कंपनियां पुराने स्टॉक को खाली करने के लिये भी गाड़ियों पर काफी छूट भी दे रही हैं।वाहन निर्माता कंपनियों के स्टॉक में BS-4 एमिशन वाली गाड़ियां हैं। अब कंपनियों का जोर BS-6 पर है।

बजाज ऑटो की कुल बिक्री सितंबर महीने में 20 प्रतिशत गिरकर 4,02,035 इकाई पर रही। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 5,02,009 वाहन बेचे थे। बजाज ऑटो ने शेयर बाजार को बताया कि इस साल सितंबर में उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 31 प्रतिशत गिरकर 2,15,501 वाहन रही।एक साल पहले इसी महीने में उसने 3,11,503 इकाइयों की बिक्री की थी। इस दौरान, कुल मोटरसाइकिल बिक्री 22 प्रतिशत गिरकर 3,36,730 इकाइयों पर रही। एक साल पहले इसी महीने में उसने 4,30,939 मोटरसाइकिलें बेची थीं।कंपनी ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सितंबर 2018 में 71,070 इकाइयों से सितंबर 2019 में 65,305 इकाइयों पर आ गई। इस दौरान आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बजाज का सितंबर महीने में निर्यात दो प्रतिशत गिरकर 1,86,534 वाहन रहा। एक साल पहले इसी महीने उसने 1,90,506 वाहनों का निर्यात किया था।

टॅग्स :बजाजबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें