लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

By वैशाली कुमारी | Updated: August 1, 2021 20:26 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को रविवार को दूसरा ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देपीवी सिंधु ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सिंधु से पहले केवल भारतीय पहलवान सुशील कुमार ही ऐसा कारनामा कर पाए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु की तस्वीर के साथ ट्वीट करने के बाद उनसे फोन पर बात भी की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को रविवार को दूसरा ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई दी। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में चीन की आठवीं वरीयता प्राप्त ही बिंगजियाओ को 21-13, 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

इस तरह ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिंधु की जीत को लेकर ट्वीट किया, ‘‘पीवी सिंधु दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता के नये मापदंड बना दिये। भारत को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें मेरी बधाई। ’’

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु की तस्वीर के साथ ट्वीट करने के बाद उनसे फोन पर बात भी की। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पीवी सिंधु हम सभी आपके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। वह भारत का गौरव हैं और हमारे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। ’’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘स्मैशिंग जीत पीवी सिंधु, मैच में आपका दबदबा रहा और आपने इतिहास रच दिया। दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। भारत को आप पर गर्व है, आपकी स्वदेश वापसी का इंतजार है। आपने कर दिखाया। ’’

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत बढ़िया खेलीं पीवी सिंधु। आपने फिर से खेल के प्रति अपनी अद्वितीय प्रतिबद्धता और समर्पण को साबित किया। आप ऐसे ही देश का नाम रोशन करती रहें। हमें आपकी शानदार उपलब्धि पर गर्व है। ’’ भारत के व्यक्तिगत स्पर्धा के एकमात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘बधाई हो पीवी सिंधु। आपने हम सभी को गौरवान्वित किया। ’’

भारतीय ओलंपिक संघ ने दो ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय बनने के लिये सिंधु की प्रशंसा की। शीर्ष पहलवान और ओलंपिक पदक के दावेदार बजरंग पूनिया ने ट्वीट किया, ‘‘इतिहास रचा गया, पीवी सिंधु ने भारत के लिए लगातार ओलंपिक पदक जीते। उन्होंने कांस्य पदक जीता। ’’

पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने भी सिंधू को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा, ‘‘बधाई हो पीवी सिंधू। आपकी उपलब्धि पर गर्व है। ’’ वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बैडमिंटन स्टार को बधाई संदेश ट्वीट किया।

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, ‘‘ईसाई मुस्लिम सिख हिंदू, सबको जोड़े पीवी सिंधु। दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी। कांस्य पदक के लिए बधाई। ’’ भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा, ‘‘शानदार सिंधु। दो ओलंपिक, दो पदक। आपके देश को गौरवान्वित किया। पीवी सिंधु को इस शानदार जीत के लिए बधाई। ’’ 

टॅग्स :पी वी सिंधुटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलBadminton: बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधू, चोट के कारण लिया फैसला

अन्य खेलकौन हैं वेंकट दत्ता साईं, पीवी सिंधु के होने वाले पति, जिन्होंने IPL टीम का प्रबंधन किया है?

भारतSyed Modi International: 2024 में खिताब का सूखा समाप्त?, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की पहली जोड़ी, जुलाई 2022 के बाद पीवी सिंधु चैंपियन, सेन ने 'लक्ष्य' भेदा

भारतRani Rampal retires: 16 साल करियर, 254 मैच और 205 गोल?, हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास की घोषणा

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह

एथलेटिक्सकेरल में ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज, भारतन नायर के नाम पर सड़क