लाइव न्यूज़ :

भारत के इस एथलीट ने किया संन्यास का ऐलान, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता चुका है गोल्ड मेडल

By भाषा | Updated: May 31, 2018 11:11 IST

चक्का फेंक के शीर्ष एथलीट विकास गौड़ा ने 15 साल से अधिक समय तक प्रतिस्पर्धी स्तर पर खेलने के बाद संन्यास ले लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई। चक्का फेंक के शीर्ष एथलीट विकास गौड़ा ने 15 साल से अधिक समय तक प्रतिस्पर्धी स्तर पर खेलने के बाद संन्यास ले लिया है। इस दौरान वह राष्ट्रमंडल खेलों की इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र भारतीय पुरुष एथलीट बने।  चार बार के ओलंपियन का यह फैसला हालांकि चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि पिछले साल भुवनेश्वर में एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने क बाद उन्होंने किसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत नहीं की।

जुलाई में 35 साल के हो जाएंगे विकास

वह पांच जुलाई को 35 साल के हो जाएंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने अपने ट्विटर पेज पर उनके संन्यास की घोषणा की। विकास ने एएफआई को पत्र लिखकर अपने फैसले से अवगत कराया।

अब शरीर को नहीं देना चाहते ज्यादा दर्द

अमेरिका में बसे विकास ने कहा कि काफी सोच विचार और सलाह मशविरा करने के बाद मैंने एथलेटिक्स से संन्यास लेने का फैसला किया। मैं अपने शरीर को अब और दर्द नहीं देना चाहता। मैं जिंदगी के अगले पड़ाव पर ध्यान लगाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये सम्मान की बात थी और मुझे हमेशा इसकी कमी खलेगी।

विकास के पिता भी थे एथलीट

मैसूर में जन्में विकास का परिवार उनके छह साल के होने से पहले ही अमेरिका के मैरीलैंड में बस गया था। उनके पिता भी पूर्व एथलीट हैं और 1988 ओलंपिक में राष्ट्रीय कोच थे।

विकास कई पदक कर चुके हैं अपने नाम

विकास ने 2012 में 66.28 मीटर की दूरी से राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था और यह अब भी उनके नाम ही है। उन्होंने 2013 और 2015 एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

एशियाई खेलों में वह 2010 में कांस्य और 2014 में रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने 2004, 2008, 2012 और 2016 ओलंपिक में हिस्सा लिया था। वह 2012 लंदन ओलंपिक में ही फाइनल दौर में पहुंचने में सफल रहे थे।

नहीं लिया था इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा

इंडोनेशिया में होने वाले आगामी एशियाई खेलों से एक महीने पहले ही उन्होंने संन्यास की घोषणा की, लेकिन वह पिछले कुछ समय से अपने मनमाफिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने हाल में राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लिया था, क्योंकि एएफआई ने एक कड़ा नियम बनाया था कि जो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे उन्हें बहु स्पर्धा वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमित नहीं दी जाएगी, क्योंकि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता चयन ट्रायल का काम करती है। पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भी उन्हें प्रतियोगिता से पहले अमेरिका से यहां भुवनेश्वर आने को कहा गया था, ताकि वह चयन ट्रायल में हिस्सा ले सकें।

विकास को भविष्य के लिए शुभकामनाएं

एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा कि वह ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का करियर एथलीट के तौर पर शानदार रहा और उसकी उपलब्धियां उसके वर्षों के समर्पण और कड़ी मेहनत को बयां करती हैं। मैं भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और भारतीय एथलेटिक्स की सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं।

टॅग्स :एथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsian Athletics Championships: सचिन यादव से हारते-हारते बचे अरशद नदीम?, 86.40 मीटर के साथ ओलंपिक चैंपियन ने जीता स्वर्ण, 85.16 मीटर के साथ सचिन ने जीता सिल्वर

विश्वUS: महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों के भाग लेने पर रोक, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया फैसला

अन्य खेलNeeraj Chopra-Kishore Jena Asian Games: पेरिस ओलंपिक 2024 में साथ ही धमाल मचाएंगे चोपड़ा और जेना, एशियाई खेल में जीते स्वर्ण और रजत

अन्य खेलAsian Games 2023 Overall medals tally: एशियाई खेल में अभी तक 80 पदक पर कब्जा, 18 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर भारत, बैंस, सेबल, जेना और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले ने रजत पदक

अन्य खेलAsian Games 2023: अनु रानी ने किया कमाल, भाला फेंक में 62.92 मीटर के थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल

एथलेटिक्स अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!