लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के अबहा एयरपोर्ट पर यमन के हूती विद्रोहियों का हमला, 26 घायल

By स्वाति सिंह | Updated: June 12, 2019 16:01 IST

इस घटना के बाद अबहा एयरपोर्ट पहुंचने वाली और यहां से उड़ान भरने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया गया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि इस हमले में किस तरह की मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे इस हमले में 26 लोगों के घायल होने की खबर है।इस घटना के बाद अबहा एयरपोर्ट पहुंचने वाली और यहां से उड़ान भरने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

यमन के हूती  विद्रोहियों ने बुधवार को सऊदी अरब के अबहा एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया। इस हमले में 26 लोगों के घायल होने की खबर है। इस बात की जानकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने दी है।   

इस घटना के बाद अबहा एयरपोर्ट पहुंचने वाली और यहां से उड़ान भरने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया गया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि इस हमले में किस तरह की मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। 

बता दें कि बीते दिनों भी यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहयों ने सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे और सेना के एक ठिकाने पर बम लदे हुए ड्रोन से हमला किया था। हालांकि, तब किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली थी। सऊदी अरब के शहर नजरान पर यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब ईरान ने यूरेनियम संवर्द्धन की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की थी। 

ड्रोन हमले के बारे में हूती के अल मसिराह सेटेलाइट न्यूज चैनल ने बताया था कि उसने कासेफ 2के ड्रोन से नजरान में एक एयरपोर्ट को निशाना बनाकर ‘आयुध भंडार’ पर हमला किया । नजरान रियाद से 840 किलोमीट दूर है। यह सऊदी अरब-यमन की सीमा के पास है। हूती विद्रोही आए दिन इस शहर को निशाना बनाते हैं ।

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल