लाइव न्यूज़ :

पोस्टर में लिखा, हिंदू बात से नहीं, लात से मानता है, इमरान खान की पार्टी के नेता ने हिंदुओं के खिलाफ आक्रामक पोस्टर के लिए माफी मांगी

By भाषा | Updated: February 7, 2020 15:27 IST

सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के लाहौर के एक नेता मियां अकरम उस्मान ने पांच फरवरी को पूरे मुल्क में मनाए गए कश्मीर एकता दिवस के संबंध में पोस्टर लगाए थे। उन्होंने पोस्टर में लिखा था, ‘‘हिंदू बात से नहीं, लात से मानता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर पर उनकी पार्टी के साथ ही देश के कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी।पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीरें भी लगी हुईं थीं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के एक नेता ने अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ आक्रामक नारे वाले बैनर लगाने पर हुई आलोचनाओं के बाद माफी मांग ली है।

सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के लाहौर के एक नेता मियां अकरम उस्मान ने पांच फरवरी को पूरे मुल्क में मनाए गए कश्मीर एकता दिवस के संबंध में पोस्टर लगाए थे। उन्होंने पोस्टर में लिखा था, ‘‘हिंदू बात से नहीं, लात से मानता है।’’

उस्मान के इस पोस्टर पर उनकी पार्टी के साथ ही देश के कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी। बैनर में पार्टी के लाहौर के महासचिव उस्मान के साथ इमरान खान और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीरें भी लगी हुईं थीं।

सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के घेरे में आने के बाद उस्मान ने ‘‘सीमा के दोनों ओर शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे सभी हिंदुओं’’ से टि्वटर पर माफी मांग ली। उस्मान ने डॉन न्यूज टीवी को बताया कि उसने कश्मीर एकता दिवस के संबंध में अपने मुद्रक से ऐसे पोस्टर तैयार करने के लिए कहा था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना वाले नारे हो।

नेता ने दावा किया कि मुद्रक ने उनके निर्देशों को ‘‘गलत समझ’’ लिया और ‘‘मोदी’’ शब्द के स्थान पर बैनरों पर ‘‘हिंदू’’ लिख दिया। एक टि्वटर यूजर को जवाब देते हुए उस्मान ने कहा कि पोस्टरों को ‘‘तत्काल’’ हटा दिया गया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!