लाइव न्यूज़ :

हांगकांगः विश्व के सबसे अधिक आयु के नर पांडा की मौत, 35 साल की उम्र मानव के 105 साल के उम्र के बराबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 18:47 IST

जिया जिया की 2016 में 38 साल की आयु में मृत्यु हो गई थी। वह भी उस समय किसी पार्क में रह रही सबसे अधिक आयु की पांडा थी।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने 1999 में एनएन नाम का यह नर पांडा और जिया जिया नामक एक मादा पांडा हांगकांग को भेंट किए थे।‘ओशन पार्क’ ने एन. एन. की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।कई बेहतरीन लम्हें बिताए थे और उसके साथ हमारी कई यादें जुड़ी हैं।

हांगकांगः विश्व के सबसे अधिक आयु के नर पांडा की सेहत बिगड़ने के बाद हांगकांग के एक थीम पार्क में 35 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई। चीन ने 1999 में एनएन नाम का यह नर पांडा और जिया जिया नामक एक मादा पांडा हांगकांग को भेंट किए थे।

तभी से यह पांडा ‘ओशन पार्क’ में था। जिया जिया की 2016 में 38 साल की आयु में मृत्यु हो गई थी। वह भी उस समय किसी पार्क में रह रही सबसे अधिक आयु की पांडा थी। ‘ओशन पार्क’ ने एन. एन. की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। ‘ओशन पार्क कॉरपोरेशन’ के अध्यक्ष पाउलो पोंग ने एक बयान में कहा, ‘‘ एन. एन. के साथ हमने कई बेहतरीन लम्हें बिताए थे और उसके साथ हमारी कई यादें जुड़ी हैं।

चतुराई और चंचलता बहुत याद आएगी।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘एनएन ने पूरा जीवन जीया जो 35 साल की एक सम्मानजनक आयु पर जाकर समाप्त हुआ। यह आयु मानव के 105 साल के उम्र के बराबर है। ’’ उल्लेखनीय है कि चीन आमतौर पर ‘पांडा कूटनीति’ का सहारा लेता है जिसके तहत यह प्राणी सदभावना के तौर पर अन्य देशों को भेंट किया जाता है। यह प्राणी विशेष रूप से चीन में पाया जाता है। 

टॅग्स :चीनहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा