लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में स्थायी शांति के लिए विश्व समुदाय का मानवीय समर्थन महत्वपूर्ण : पाक सेनाध्यक्ष

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:36 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 सितंबर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि विश्व समुदाय को अफगानिस्तान में स्थायी शांति और स्थिरता लाने के लिए रचनात्मक रूप से जुड़ना चाहिए और मानवीय सहायता प्रदान करनी चाहिए।

पाकिस्तानी सेना के एक बयान के अनुसार, रावलपिंडी में जनरल हेडक्वाटर्स में 243वें कोर कमांडर्स सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जनरल बाजवा ने शांति के लिए पाकिस्तान की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने कहा, “विश्व समुदाय द्वारा अफगानिस्तान के लिए रचनात्मक जुड़ाव और निरंतर मानवीय समर्थन स्थायी शांति और स्थिरता के लिए जरूरी है।”

बाजवा ने यह भी कहा कि एक समृद्ध और शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए सभी क्षेत्रीय हितधारकों के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है।

बयान में कहा गया कि उन्होंने अफगानिस्तान से विदेशी नागरिकों और अफगान लोगों को दूसरे देश पहुंचाने में पाकिस्तानी सेना की मदद और भूमिका के लिये उसकी सराहना की।

इसमें कहा गया कि इससे पहले, प्रतिभागियों ने वैश्विक, क्षेत्रीय और घरेलू सुरक्षा हालात की व्यापक समीक्षा की।

बैठक में अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति, विशेष रूप से पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर सुरक्षा और विभिन्न खतरों के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की गई।

तालिबान द्वारा पिछले महीने अफगानिस्तान पर कब्जा किए जाने के बाद यह कोर कमांडरों का पहला सम्मेलन था।

अमेरिकी सेना की एक मई को शुरू हुई वापसी की पृष्ठभूमि में तालिबान ने पिछले महीने लगभग सभी प्रमुख शहरों और कस्बों पर कब्जा कर लिया था।

राजधानी काबुल भी 15 अगस्त को तालिबान के कब्जे में आ गई और युद्ध प्रभावित देश को छोड़ने का बहुत से अफगान नागरिकों का प्रयास नाकाम हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल