लाइव न्यूज़ :

महिला एशिया कपः जापान से 1-1 ड्रॉ, फाइनल में भारत, 14 सितंबर को चीन से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2025 21:16 IST

भारत ने शानदार शुरुआत की। ब्यूटी डुंग डुंग ने सातवें मिनट में मैदानी गोल करके टीम को बढ़त दिला दी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को हराकर पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।  भारत मेजबान चीन के खिलाफ फाइनल खेलेगा। पूल चरण का मुकाबला भी 2-2 से बराबरी पर छूटा था।

हांगझोउः भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां महिला एशिया कप के अपने आखिरी सुपर चार मैच में जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बावजूद फाइनल में जगह बना ली जिसमें उसका सामना मेजबान चीन से होगा। चीन ने अपने अंतिम सुपर चार मैच में कोरिया को 1-0 से हराया जिससे भारतीय टीम रविवार को होने वाले फाइनल में पहुंच गई। फाइनल जीतने वाली टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी। भारत ने शुरुआती बढ़त गंवाकर गत चैंपियन जापान से ड्रॉ खेला जिससे उसे कोरिया और चीन के बीच मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ा।

चीन ने पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। कोरिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए दो गोल के अंतर से जीत की दरकार थी लेकिन चीन की जीत ने 2022 चरण में तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम का फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। चीन तीन जीत के बाद नौ अंक के साथ सुपर चार तालिका में शीर्ष पर रहा जबकि भारत एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार से चार अंक से दूसरे स्थान पर रहा।

कोरिया को एक ड्रॉ और दो हार से सिर्फ एक अंक मिला और वह सबसे निचले स्थान पर रहा। जापान दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जापान के खिलाफ भारत ने शानदार शुरुआत की। ब्यूटी डुंग डुंग ने सातवें मिनट में मैदानी गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। लेकिन जापान ने वापसी की और शेहो कोबायाकावा (58वें मिनट) ने हूटर बजने से दो मिनट पहले ही बराबरी का गोल दाग दिया।

यह इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच दूसरा ड्रॉ था। इससे पहले पूल चरण का मुकाबला भी 2-2 से बराबरी पर छूटा था। जापान के खिलाफ जीत से भारत सीधे मेजबान चीन के खिलाफ फाइनल में पहुंच जाता। चीन ने सुपर चार चरण में भारत को हराकर पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। भारत ने बेहतर शुरुआत की और पहले कुछ मिनट में ही इशिका चौधरी ने गोलपोस्ट पर शॉट लगा दिया।

इसके बाद जापान ने कुछ आक्रामक मूव बनाने शुरू किए। लेकिन भारत ने डुंग डुंग के गोल से बढ़त हासिल कर ली। बराबरी की कोशिश में जुटी जापान ने जल्द ही एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन भारत ने बिना परेशानी के उन्हें रोक दिया। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, भारतीयों ने गेंद पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया और हमले तेज कर दिए।

हालांकि जापान की रक्षा पंक्ति ने पहले हाफ के अंतिम क्षणों में भारत पर दबाव बनाया। पर भारत ने ब्रेक तक स्कोर 1-0 बनाए था। अंतिम क्वार्टर में जापान ने बराबरी की कोशिश में आक्रामक रुख अपनाया। भारत ने कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल करके अपने विरोधियों पर दबाव बनाया। जापान ने आखिरकार 58वें मिनट में गोल कर दिया।

कप्तान अमीरू शिमादा बाईं ओर से आगे बढ़ी और गेंद को सर्कल में पहुंचा दिया, तभी शिहो कोबायाकावा तेजी से बिचू देवी को छकाते हुए गेंद को नेट में डालकर स्कोर बराबर करने में कामयाब रहीं। भारत ने अंतिम क्षणों में कई प्रयास किए और एक पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया। लेकिन जापान ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और अंततः हूटर बजने पर दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।

टॅग्स :हॉकी इंडियाजापानटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा