लाइव न्यूज़ :

मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद चीन ने कहा- भारत-पाक संबंधों में सुधार के लिए निभाएंगे रचनात्मक भूमिका

By भाषा | Updated: October 18, 2019 05:58 IST

सरकारी समाचार एजेंसी ने वांग के हवाले से कहा कि "भारत, पाकिस्तान और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के साथ चीन के संबंध किसी तीसरे देश को लक्षित या प्रभावित किये बिना समान रूप से साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देअनौपचारिक शिखर बैठक के कुछ दिनों बाद चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार के लिये "रचनात्मक भूमिका" निभाएगा।चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 13 अक्टूबर को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भारत, पाकिस्तान और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के साथ चीन के "संबंध समानांतर और एक साथ विकसित हो सकते हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक के कुछ दिनों बाद चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार के लिये "रचनात्मक भूमिका" निभाएगा। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 13 अक्टूबर को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भारत, पाकिस्तान और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के साथ चीन के "संबंध समानांतर और एक साथ विकसित हो सकते हैं।"

चीनी विदेश मंत्रालय ने इसे और स्पष्ट करते हुए कहा कि चीन को पूरी उम्मीद है कि नयी दिल्ली और इस्लामाबाद आपसी संबंधों में सुधार करेंगे। सरकारी समाचार एजेंसी ने वांग के हवाले से कहा कि "भारत, पाकिस्तान और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के साथ चीन के संबंध किसी तीसरे देश को लक्षित या प्रभावित किये बिना समान रूप से साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं।"

मंत्रालय ने कहा, "एक पड़ोसी होने के नाते और भारत और पाकिस्तान के दोस्त के रूप में, चीन को पूरी उम्मीद है कि चीन-भारत संबंध अच्छे होंगे, चीन-पाकिस्तान और भारत-पाकिस्तान संबंध बेहतर होंगे और सभी लोग मिलकर क्षेत्रीय स्थिरता और विकास को बढ़ावा देंगे।"

बयान के अनुसार, "आशा है कि भारत और पाकिस्तान सामंजस्य बिठाएंगे, दोनों देश विवादों को शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाएंगे, बातचीत के जरिये टकराव को दूर करेंगे, सद्भाव में मतभेदों को सुलझाएंगे और सहयोग के जरिए भविष्य का निर्माण करेंगे। चीन इस संबंध में एक रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।"

भारत ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस ले लिया था, जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। पाकिस्तान ने नयी दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर करते हुए भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया था।

भारत का मानना है कि कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी तीसरे देश की भूमिका की गुंजाइश नहीं है। 

टॅग्स :चीननरेंद्र मोदीजी जिनपिंगपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?