लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने क्यों कहा, 'लोग मुझे भारत का दलाल कहते हैं', जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 19, 2022 22:02 IST

बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमन ने कहा कि पैगंबर विवाद में मेरे रूख के कारण बहुत से लोग मुझे भारत का दलाल कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश के विदेश मंत्री से अब्दुल मोमन ने कहा कि कुछ लोग मुझे भारत का दलाल समझते हैं बांग्लादेश के विदेश मंत्री से अब्दुल मोमन ने यह टिप्पणी भारत में हुए पैगंबर विवाद के संबंध में की हैनूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद हमने मुखालफत करने वालों का साथ नहीं दिया

ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने ऐसा बयान दिया, जिसकी चर्चा न केवल बांग्लादेश बल्कि भारत में भी हो रही है। जी हां, बांग्लादेश के विदेश मंत्री से अब्दुल मोमन ने कहा कि कुछ लोग मुझे भारत का दलाल समझते हैं। दरअसल बांग्लादेश के विदेश मंत्री की यह टिप्पणी पैगंबर विवाद के संबंध में आयी है।

विदेश मंत्री अब्दुल मोमन ने कहा कि बांग्लादेश पैगंबर विवाद पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ भारत सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हमने इसका मुखालफत करने वालों का साथ नहीं दिया। बांग्लादेश के विदेश मंत्री का इशारा खाड़ी देशों की ओर था, जिनकी ओर से नूपुर शर्मा मामले में काफी तल्ख आपत्ति दर्ज कराई गई थी।

विदेश मंत्री अब्दुल मोमन ने चट्टगांव में दिये एक भाषण के दौरान कहा कि मैंने प्रधानमंत्री शेख हसीना से कहा कि जब मैं भारत जाऊंगा तो आपको इस विवाद पर कायम रहना है और भारत के साथ खड़ा रहना है क्योंकि हमें विभिन्न मुद्दों पर भारत का समर्थन चाहिए।

न्यूज एजेंसी यूएनआई के मुताबिक बांग्लादेशी विदेश मंत्री मोमन ने कहा कि मौजूद समय में बंग्लादेश और भारत में राजनीतिक स्थिरता की बहुत ज्यादा जरूरत है और ऐसा तभी संभव है यदि भारत शेख हसीना की सरकार का समर्थन करे और हम भारत का।

पैगंबर विवाद पर भारत के प्रति नर्मी दिखाने के लिए बांग्लादेश में आलोचना के शिकार रहे विदेश मंत्री मोमन ने कहा, "मैंने पैगंबर विवाद में जो रूख अपनाया था, उसके कारण बहुत से लोग मुझे भारत का दलाल कहते हैं। उनका आरोप है कि जब कभी ऐसा कुछ विवादित होता है तो मैं कड़ा संदेश नहीं देता।"

विदेश मंत्री ने अपने भाषण में भारत को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में सत्ता चला रही भारतीय जनता पार्टी ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने के लिए अपनी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता को  निलंबित कर दिया गया था। हमने इस विषय में अन्य देशों की तरह हमलावर रूख इसलिए नहीं अख्तियार किया क्योंकि हम आपको इस मामले में प्रोटेक्ट कर रहे हैं ताकि इससे आपका और हमारा भला हो सके।

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसे लेकर खाड़ी के मुस्लिम देशों ने भारत सरकार से काफी गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। जिसके कारण भाजपा को नूपुर शर्मा के खिलाफ एक्शन लेना पड़ा था और पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिथा दिया था।

वहीं दूसरी ओर इस प्रकरण के कारण भारत में कई स्थानों पर हिंसा भी हुई और नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने के कारण महाराष्ट्र में एक शख्स की और राजस्थान के उदयपुर में एक शख्स की हत्या तक कर दी गई थी। इतना ही नहीं विवादित बयान की जद में खुद नूपुर शर्मा भी हैं और उन्हें भी कई जगहों से धमकियां मिल चुकी हैं। यही कारण है कि देश की सुरक्षा एजेंसियों ने नूपुर शर्मा को किसी अज्ञात स्थान पर सख्त सुरक्षा के बीच में रखा हुआ है। 

टॅग्स :बांग्लादेशपैगम्बर मोहम्मदनूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा