लाइव न्यूज़ :

WHO IS To Lam: कौन हैं तो लाम, देश की कम्युनिस्ट पार्टी का नया प्रमुख बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 18:36 IST

WHO IS To Lam: 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम' के पूर्व महासचिव त्रोंग का 2011 में इस पद पर काबिज होने के बाद उनके निधन तक वियतनाम की राजनीति में दबदबा था।

Open in App
ठळक मुद्देWHO IS To Lam: 2021 में तीसरी बार इस पद पर काबिज हुए थे। WHO IS To Lam: ऐसे विचारक के रूप में देखा जाता था।WHO IS To Lam: 'बैंबू डिप्लोमेसी' (बांस कूटनीति) को भी बरकरार रखने की घोषणा की।

WHO IS To Lam: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम को देश की कम्युनिस्ट पार्टी का नया प्रमुख चुना गया है। वह गुयेन फू त्रोंग की जगह लेंगे, जिनका इस साल 19 जुलाई को निधन हो गया था। लाम 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम' के महासचिव होंगे। इस पद को देश का सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पद माना जाता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लाम राष्ट्रपति पद पर बरकरार रहेंगे या नहीं। 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम' के पूर्व महासचिव त्रोंग का 2011 में इस पद पर काबिज होने के बाद उनके निधन तक वियतनाम की राजनीति में दबदबा था।

वह 2021 में तीसरी बार इस पद पर काबिज हुए थे। उन्हें एक ऐसे विचारक के रूप में देखा जाता था, जो भ्रष्टाचार को पार्टी के लिए सबसे गंभीर खतरा मानते थे। कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख के तौर पर अपने पहले भाषण में लाम ने कहा कि उन्होंने “पार्टी में नेतृत्व सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता” के मद्देनजर यह पद संभाला है।

उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती की विरासत को जारी रखेंगे, जिसमें देश के राजनीतिक और व्यापार वर्ग को हिलाकर रख देने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शामिल है। लाम ने त्रोंग के नक्शेकदम पर चलते हुए 'बैंबू डिप्लोमेसी' (बांस कूटनीति) को भी बरकरार रखने की घोषणा की।

'बैंबू डिप्लोमेसी' का संदर्भ विदेश नीति के लिए एक व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने से है, जिसके तहत वैश्विक स्तर पर बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर बांस की तरह लचीलापन दिखाने यानी रुख में बदलाव करने, पर झुकने नहीं की रणनीति पर अमल किया जाता है।

लाम ने 2016 में मंत्री बनने से पहले लगभग चार दशक तक जन सुरक्षा मंत्रालय में सेवाएं दीं। वियतनाम के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी के रूप में उन्हें मई में त्रोंग के व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का नेतृत्व किया। उस दौरान वह भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद इस पद पर काबिज हुए।

टॅग्स :VietnamChina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!