लाइव न्यूज़ :

हम अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमले को ‘तैयार’ : ब्रिटेन

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:11 IST

Open in App

पेंटागन द्वारा अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट-खोरसान (आईएसआईएस-के) से जुड़े कम से कम दो हजार लड़ाकों की मौजूदगी का खुलासा करने के बाद ब्रिटेन ने कहा है कि इस आतंकवादी संगठन के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए वह हमले करने के लिए ‘तैयार’ है। गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट के अफगानिस्तान में सहयोगी जिसे इस्लामिक स्टेट खोरसान कहा जाता है, ने काबुल स्थित हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गत बृहस्पतिवार को हुए दोहरे धमाके की जिम्मेदारी ली थी जिसमें 169 अफगान और 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। ब्रिटेन के वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल सर माइक विगस्टन ने ‘ द डेली टेलीग्राफ’ अखबार से सोमवार को कहा कि ब्रिटेन इस्लामिक स्टेट-खोरसान के खिलाफ हमले में शामिल हो सकता है। वह अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद ब्रिटिश और अमेरिकी सैनिकों की वापसी पूरी होने के बाद बोल रहे थे। विगस्टन ने कहा, ‘‘ब्रिटेन दाएश (इस्लामिक स्टेट) द्वारा काबुल हवाई अड्डे पर किए गए हमले में मारे गए लोगों के शोक में अपने साझेदारों के साथ खड़ा है और कहीं भी दाएश का सामूहिक रूप से हर तरह से मुकाबला करने के लिए साथ है।’’ उन्होंने कहा,‘‘अगर हमारे के लिए योगदान करने का अवसर बनता है तो मुझे कोई संशय नहीं है कि हम उसके लिए तैयार हैं। चाहे कहीं भी हिंसक चरमपंथ का उदय होता है और ब्रिटेन और उसके सहयोगियों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष खतरा उत्पन्न होता है तो हम तैयार हैं। अफगानिस्तान दुनिया के सबसे अगम्य स्थानों में से एक है।’’ अखबार के मुताबिक ब्रिटिश सरकार के अधिकारी हवाई हमले के लिए रणनीतिक मदद की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं जिससे सवाल पैदा हो रहे हैं कि रॉयल एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों का ठिकाना कहां होगा और कैसे वे ईंधन भरेंगे और कैसे जमीन पर मौजूद लक्ष्य को चिह्नित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा