लाइव न्यूज़ :

कोरोना की वजह से खड़ी हुई चिंता, अमेरिका चाहता है कि भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए देश में आएं

By भाषा | Updated: May 21, 2020 11:21 IST

भारत के 200,000 से अधिक छात्र अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं और चीन के बाद अमेरिका में विदेशी छात्रों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोविड-19 ने चिंता और अनिश्चितता की स्थिति पैदा की है लेकिन अमेरिकी प्रशासन चाहता है कि भारतीय छात्र पढ़ने के लिए देश में आएं। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की निवर्तमान प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने वाशिंगटन डीसी स्थित थिंक टैंक से कहा कि हालांकि महामारी के कारण अभी वीजा प्रक्रिया चालू नहीं है।

वाशिंगटन: अमेरिका की एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 ने चिंता और अनिश्चितता की स्थिति पैदा की है लेकिन अमेरिकी प्रशासन चाहता है कि भारतीय छात्र पढ़ने के लिए देश में आएं। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की निवर्तमान प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने वाशिंगटन डीसी स्थित थिंक टैंक से कहा कि हालांकि महामारी के कारण अभी वीजा प्रक्रिया चालू नहीं है।

उन्होंने अटलांटिक काउंसिल द्वारा हुई ऑनलाइन चर्चा में भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक मुद्दा होने जा रहा है।’’ भारत के 200,000 से अधिक छात्र अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं और चीन के बाद अमेरिका में विदेशी छात्रों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण लगभग सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

वेल्स ने कहा, ‘‘कोविड-19 ने अमेरिकी और विदेशी दोनों छात्रों के लिए भारी चिंता और अनिश्चितता की स्थिति पैदा की है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि जब स्थिति सामान्य होगी तब हम अमेरिका में भारतीय छात्रों के आगमन को बढ़ाने के लिए हरसंभव कदम उठाएं। पिछले साल अमेरिका में भारत के 200,000 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम खुले दिल से इस ओर आगे बढ़ने जा रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि छात्र देशों के बीच राजदूतों की तरह काम करते हैं और उनका लक्ष्य अमेरिका में भारतीय छात्रों को लाना है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट