लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नया वीडियो शेयर कर बताई अपनी लोकेशन, कहा- हमारे हीरो लड़ रहे युद्ध

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 8, 2022 13:13 IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी लोकेशन शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह छिप नहीं रहे हैं, न ही वो किसी से डरते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है।वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी लोकेशन शेयर की है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह छिप नहीं रहे हैं, न ही वो किसी से डरते हैं।

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी लोकेशन शेयर की है और कहा कि वह छिप नहीं रहे हैं, न ही वो किसी से डरते हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं कीव की बैंकोवा स्ट्रीट पर रहता हूं। मैं छिपा नहीं रहा हूं और मैं किसी से नहीं डरता। हमारे इस देशभक्तिपूर्ण युद्ध को जीतने में जितना लगता है, हम सब करेंगे।" 

यूक्रेन के झंडे के सामने अपनी मेज पर बैठे राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने वीडियो में कहा, "आज हमारे संघर्ष की बारहवीं शाम है। हम सब जमीन पर हैं। हम सभी काम कर रहे हैं। मैं कीव में हूं, मेरी टीम मेरे साथ है।" उन्होंने रूस के खिलाफ युद्ध के दौरान यूक्रेन के सशस्त्र बलों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया और अपने विश्वास को दोहराया कि यूक्रेन विजयी होगा। इसके साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि उनके देश के सारे हीरो युद्ध लड़ रहे हैं। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब जेलेंस्की ने वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी हो कि वो कीव या यूक्रेन छोड़कर कहीं नहीं गए हैं।

मालूम हो, इससे पहले भी जेलेंस्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए रूसी मीडिया के उस दावे का खंडन किया था, जिसमें कहा गया था कि जेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर पोलैंड चले गए हैं। जेलेंस्की के इस वीडियो में उनका कीव कार्यालय और वहां बैठे एक अधिकारी को दिखाया गया था। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, "मैं कीव में हूं। मैं यहां काम कर रहा हूं। कोई भागा नहीं है।" रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन पर एक विशेष सैन्य अभियान को मंजूरी मिलने के तुरंत बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि जेलेंस्की अपना देश छोड़कर भाग गए हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादवोलोदिमीर जेलेंस्कीयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा