लाइव न्यूज़ :

ब्लादिमीर पुतिन कल लगवायेंगे कोरोना वायरस के विरूद्ध टीका

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:38 IST

Open in App

मास्को, 22 मार्च (एपी) रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह मंगलवार को कोरोना वायरस की रोकथाम का टीका लगवायेंगे।

देश में कई माह पहले बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू हो गया था। क्रेमलिन के विरोधियों ने रूस में अपेक्षाकृत धीमी गति से टीकाकरण शुरू होने के बीच टीका नहीं लगवाने को लेकर पुतिन की आलोचना की है। उन्होंने दलील दी कि राष्ट्रपति की अनिच्छा से टीके के प्रति पहले से विद्यमान हिचकिचाहट को बल मिल रहा है।

रूस की जनसंख्या 14.6 करोड़ है और उनमें से बस 4.3 फीसद को एक खुराक लगी है। वह टीकाकरण की दर की लिहाज से अन्य कई देशों से पीछे चल रहा है।

पुतिन ने सोमवार को सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा कि कल वह टीका लगवायेंगे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि रूस में उपयोग के मंजूरी प्राप्त तीन टीकों में कौन सा टीका लगवायेंगे।

रूसी राष्ट्रपति के अनुसार रूस में 63 लाख लोग पहले ही कम से कम एक खुराक ले चुके हैं और 43 से अधिक लोग दोनों खुराक ले चुके हैं।

पुतिन ने कहा, ‘‘ आज हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि रूसी टीके बिल्कुल भरोसेमंद और सुरक्षित हैं। यह हमारे वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की सफलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?