लाइव न्यूज़ :

व्लादिमीर पुतिन का ऐलान, "डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरीज्ज्या के इलाके रूसी संप्रभुता का हिस्सा, सुरक्षा के लिए करेंगे हर संभव प्रयास"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 30, 2022 22:31 IST

यूक्रेन के साथ खड़े अमेरिका और तमाम यूरोपियन देशों से मिल रही तमाम चेतावनियों की अनदेखी करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट शब्दों में कहा यूक्रेन के 4 क्षेत्रों का रूस के साथ विलय होगा, जिससे रूस की सुरक्षा को सुनिश्चित की जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी राष्ट्रपति पुतिन का ऐलान डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरीज्ज्या के कब्जे वाले क्षेत्रों को नहीं देंगेपुतिन ने कहा कि डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरीज्ज्या रूसी संप्रभुता के क्षेत्र माने जाएंगेअमेरिका यूक्रेन के जरिये रूस को "उपनिवेश" और "दास" बनाने की साजिश रच रहा है

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्व समुदाय की परवाह न करते हुए घोषणा की है कि वो रूस से सटे यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अपने साथ जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। यूक्रेन के साथ खड़े अमेरिका और तमाम यूरोपियन देशों से मिल रही तमाम चेतावनियों की अनदेखी करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा यूक्रेन के उन क्षेत्रों का रूस के साथ विलय होगा, जिन पर रूसी सेना का कब्जा है और जिसके जरिये रूस की सुरक्षा को सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने युद्धरत यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा कि वो 4 यूक्रेनी क्षेत्रों को रूस का हिस्सा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और रूसी सेना द्वारा कब्जे में लिये गये इन चारों क्षेत्रों पर उनका प्रभुत्व बना रहेगा। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि कब्जे वाले स्थानों पर रूसी सेना की प्रभुसत्ता कायम की जाएगी उन क्षेत्रों को रूसी हिस्से के तौर पर सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत की सिफारिश करते हुए यूक्रेन को कड़ी चेतावनी भी दी और कहा कि रूस कभी भी डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरीज्ज्या क्षेत्रों पर से अपना नियंत्रण नहीं हटाएगा। इसके साथ ही उन्हें अमेरिका सहित तमाम पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया कि वो यूक्रेन के जरिये रूस को "उपनिवेश" और "दास" बनाने की साजिश कर रहे हैं।

रूसी प्रमुख ने कहा कि युद्ध के जरिये कीव और पश्चिमी देशों का वह नंगे सच सामने आ गया है, जिसमें वो बंदूक की नोक पर झूठे इरादे से रूस को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखते हैं। उन्होंने जापान से साल 2014 में यूक्रेनी अलगाववादी के जरिये डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों को यूक्रेन के शामिल होने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मास्को ने उस समय डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों के विकास के लिए सब्सिडी दी थी। लेकिन उन क्षेत्रों का प्रयोग लगातार रूस के खिलाफ ही किया जाता रहा।

वहीं 24 फरवरी को पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के साथ ही दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र और ज़ापोरिज्जिया के एक हिस्से को अपने अधिकार में ले लिया था। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा कि रूस अपने कब्जे में लिये गये क्षेत्रों को रूसी संप्रभुता के तहत मानता है।

इसलिए यूक्रेन के उन 4 क्षेत्रों में रूसी सेना के विरोध को आक्रामकता के तौर पर देखा जाएगा और उसकी सुरक्षा के तहत जवाबी कार्रवाई में रूस परमाणु हथियारों के प्रयोग में भी संकोच नहीं करेगा। 

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसयूक्रेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."