Vietnam Biggest Fraud Case: इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, 27 बिलियन डॉलर गबन के आरोप में प्रॉपर्टी टाइकून को मृत्युदंड
By आकाश चौरसिया | Updated: April 11, 2024 16:17 IST2024-04-11T15:59:56+5:302024-04-11T16:17:41+5:30
Vietnam Biggest Fraud Case: वियतनाम की सबसे अमीर महिला को इतिहास के सबसे बड़े भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई। यह वाक्या 27 बिलियन डॉलर का है।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
Vietnam Biggest Fraud Case: वियतनाम की सबसे अमीर महिला को इतिहास के सबसे बड़े भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई। यह वाक्या 27 बिलियन डॉलर का है और पिछले कई दिनों से मामले में ट्रायल चल रहा था। केस में तीन चुने हुए जूरी सदस्यों और दो न्यायाधीशों के एक पैनल ने प्रमुख डेवलपर वान थिन्ह फाट के अध्यक्ष ट्रूओंग माई लैन के सभी बचाव तर्कों को खारिज कर दिया, जिन्हें एक दशक से अधिक समय में साइगॉन कमर्शियल बैंक (एससीबी) से नकदी की हेराफेरी का दोषी पाया गया था।
दक्षिणी व्यापारिक केंद्र हो ची मिन्ह सिटी में मुकदमे के फैसले में कहा गया, "प्रतिवादी के कार्यों ने (कम्युनिस्ट) पार्टी और राज्य के नेतृत्व में लोगों का भरोसा कम कर दिया।" हो ची मिन्ह सिटी में पांच हफ्ते से चले ट्रायल में 85 अन्य को दोषी पाया गया और रिश्वत लेने के आरोप में, बैंक के नियम का उल्लंघन करने पर और पावर का गलत इस्तेमाल करने पर आरोप लगा।
#Vietnam:
— Le Potentiel 🇨🇩 (@LePotentiel_rdc) April 11, 2024
Truong My Lan, présidente du promoteur immobilier Van Thinh Phat, est accusée d'avoir escroqué des fonds de la Saigon Commercial Bank (SCB) pendant une décennie. Le montant de la fraude s'élève à 25 milliards d'euros au total. Il s'agit du plus grand scandale financier… pic.twitter.com/2N29pjcybU
ट्रूओंग माई लैन पर पहले 12.5 बिलियन डॉलर का आरोप लगा था, लेकिन अभियोजकों ने गुरुवार को कहा कि घोटाले से हुई कुल क्षति अब 27 अरब डॉलर हो गई है, जो देश की 2023 जीडीपी के छह प्रतिशत के बराबर है। इस केस में असाधारण रूप से मृत्युदंड की सजा सुनाई है। मुख्य आरोपी ट्रूओंग माई लैन और अन्य को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार कार्रवाई के रूप में गिरफ्तार किया था, जिसमें हाल के वर्षों में वियतनाम के व्यापारिक अभिजात वर्ग के कई अधिकारियों और सदस्यों को शामिल किया गया है।
लैन ने आखिर बार कोर्ट में टिप्पणी कर कहा था कि उन्हें कई बार सुसाइड का ख्याल आ रहा है। देश की मीडिया के अनुसार, उन्होंने कहा कि अपनी हताशा में, मैंने मृत्यु के बारे में सोचा। उन्होंने आगे भी कहा, "मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है कि मैं इतना मूर्ख थी कि इस बेहद कठिन कारोबारी माहौल, बैंकिंग क्षेत्र में शामिल हो गई, जिसके बारे में मुझे बहुत कम जानकारी है"।