लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कनाडा में फिर लगे खालिस्तान के समर्थन में नारे, पीएम मोदी, अमित शाह और जयशंकर को खुलेआम धमकी दी गई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 11, 2023 11:42 IST

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह एनएसए अजित डोवाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर को खुलेआम धमकी भी दी गई। खालिस्तान जनमत संग्रह कार्यक्रम 10 सितंबर को सरे, वैंकूवर में गुरु नानक सिंह गुरुद्वारा, में आयोजित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा में 10 सितंबर को एक बार फिर खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गएभारत विरोधी जनमत संग्रह से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गयाभारत विरोधी जनमत संग्रह कार्यक्रम की अगुवाई गुरपतवंत पन्नू ने की

नई दिल्ली: कनाडा में 10 सितंबर को एक बार फिर खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए और भारत विरोधी जनमत संग्रह से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये सब उसी दिन हुआ जिस दिन जी-20 सम्मेलन में आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सामने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक ऐसी गतिविधियों को लेकर नाराजगी जताई।

कनाडा ने सरे में एक और भारत विरोधी जनमत संग्रह कार्यक्रम की अगुवाई गुरपतवंत पन्नू ने की। पन्नू ने खुले तौर पर भारत के बाल्कनीकरण का आह्वान किया। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह एनएसए अजित डोवाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर को खुलेआम धमकी भी दी गई। खालिस्तान जनमत संग्रह कार्यक्रम 10 सितंबर को सरे, वैंकूवर में गुरु नानक सिंह गुरुद्वारा, में आयोजित किया गया था।

खालिस्तान समर्थकों को इस कार्यक्रम में 70 से 75 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद थी लेकिन वहां सिर्फ 5 से 6 हजार लोगों की मौजूदगी ही देखी गई।  यह वही कार्यक्रम था जो पहले कनाडा के एक सरकारी स्कूल में होने वाला था लेकिन बाद में हंगामे के बाद अनुमति रद्द कर दी गई थी।

 गुरपतवंत सिंह पन्नू इस कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से उपस्थित हुआ और एक बार फिर 'बाल्कनाइजिंग इंडिया' की ओर इशारा करते हुए एक भड़काऊ भाषण दिया। इस दौरान सुरक्षा गार्डों की एक टीम उसके साथ थी। सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या कनाडा एक नामित आतंकवादी को सुरक्षा प्रदान कर रहा है?

बता दें कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 से इतर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता में कनाडा में चरमपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों के जारी रहने पर चिंता व्यक्त की थी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी ने ट्रूडो को बताया कि कनाडा में चरमपंथी तत्व अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं, राजनयिक परिसरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और भारतीय समुदाय और उनके पूजा स्थलों को धमकी दे रहे हैं। 

हालांकि बाद में कनाडाई प्रधानमंत्री ने इसका जिक्र करते हुए घिसा-पिटा बयान दिया और कहा कि कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विवेक और शांतिपूर्ण विरोध की रक्षा करेगा। लेकिन यह हिंसा को भी रोकेगा और नफरत को पीछे धकेलेगा। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ लोगों के कार्य पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

टॅग्स :कनाडाजस्टिन ट्रूडोनरेंद्र मोदीS Jaishankarअजीत डोभालअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल