लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर चीन और ब्रिटेन के बीच शुरू हुई जुबानी जंग

By भाषा | Updated: July 4, 2019 05:51 IST

हंट ब्रिटेन के पूर्व उपनिवेश हांगकांग में एक विवादित प्रत्यर्पण कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के प्रति अपना मजबूत समर्थन जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, हांगकांग के लोगों की आशंका है कि इसका इस्तेमाल अभियोजन के लिए यहां से असंतुष्टों या बागियों को चीन की मुख्यभूमि में भेजने में किया जा सकता है।

Open in App

चीन ने हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में हो रहे अभूतपूर्व प्रदर्शनों पर ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट की टिप्पणियों को लेकर राजनयिक स्तर पर विरोध दर्ज कराया है। साथ ही, कहा है कि वह अब भी ब्रिटेन की औपनिवेशिक सोच रखते हैं और दूसरों को नसीहत देने के प्रति आसक्त हैं।

उल्लेखनीय है कि हंट ब्रिटेन के पूर्व उपनिवेश हांगकांग में एक विवादित प्रत्यर्पण कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के प्रति अपना मजबूत समर्थन जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, हांगकांग के लोगों की आशंका है कि इसका इस्तेमाल अभियोजन के लिए यहां से असंतुष्टों या बागियों को चीन की मुख्यभूमि में भेजने में किया जा सकता है। सोमवार को यह प्रदर्शन और तेज हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने शहर की लेजिस्लेटिव काउंसिल की इमारत पर धावा बोल दिया।

हंट ने मंगलवार को कहा था, ‘‘हांगकांग चीन का हिस्सा है और हमें यह बात स्वीकार करनी है। लेकिन हांगकांग में स्वतंत्रता एक संयुक्त घोषणापत्र में निहित हैं, जिस पर पूर्व औपनिवेशिक शासक ब्रिटेन ने हस्ताक्षर किया था।’’ हंट ने चेतावनी दी थी कि हांगकांग को सौंपे जाने से जुड़े समझौते का उल्लंघन होने की स्थिति में चीन को गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

एएफपी की एक खबर के मुताबिक हंट ने कहा था, ‘‘हम आशा करते हैं कि कानूनी तौर पर बाध्य इस समझौते का सम्मान किया जाएगा और यदि ऐसा नहीं होता है तो इसके गंभीर अंजाम होंगे।’’ चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वह (हंट) ब्रिटिश उपनिवेशवाद के धुंधले हो चुके गौरव की स्तुति करते नजर आ रहे हैं।

चीन ने हंट की टिप्पणियों को लेकर लगातार दूसरे दिन उनकी आलोचना की है। उल्लेखनीय है कि हांगकांग को ब्रिटेन द्वारा चीनी शासन को सौंपे जाने के 1997 के समझौते की शर्तों के तहत हांगकांग को वे अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त हैं, जो चीनी मुख्य भूमि पर लोगों को नहीं प्रदान किया गया है। 

टॅग्स :चीनब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला