लाइव न्यूज़ :

Venice Bus Falls: यूक्रेनी नागरिकों समेत विदेशी पर्यटकों को ले जा रही बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 21 लोगों की मौत और 18 अन्य घायल, वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने कहा- घटनास्थल का दृश्य तबाही जैसा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2023 12:11 IST

Venice Bus Falls: वेनिस शहर के एक अधिकारी रेनातो बोरासो ने मंगलवार को बताया कि मेस्त्रे बोरॉ में हुए इस हादसे में घायल हुए लोगों में से चार की हालत गंभीर है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी मिचेल डी बारी ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। पीड़ित यूक्रेनी नागरिक हैं और बस पर्यटकों को एक कैम्प ले जा रही थी। वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि घटनास्थल का दृश्य तबाही जैसा था।

Venice Bus Falls: इटली के वेनिस शहर में यूक्रेनी नागरिकों समेत विदेशी पर्यटकों को ले जा रही बस एक फ्लाईओवर से नीचे गिर गयी जिससे कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गए। वेनिस शहर के एक अधिकारी रेनातो बोरासो ने मंगलवार को बताया कि मेस्त्रे बोरॉ में हुए इस हादसे में घायल हुए लोगों में से चार की हालत गंभीर है।

वेनिस के एक अधिकारी मिचेल डी बारी ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। बोरासो ने बताया कि कुछ पीड़ित यूक्रेनी नागरिक हैं और बस पर्यटकों को एक कैम्प ले जा रही थी। वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि घटनास्थल का दृश्य तबाही जैसा था।

उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के लिए शहर में शोक की घोषणा की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बस फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही मेस्त्रे की रेल की पटरियों से कुछ मीटर दूर गिरी और गिरने के बाद उसमें आग लग गयी। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हादसे पर ‘‘गहरा दुख’’ जताया है। 

टॅग्स :इटलीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा