Venezuela news: ईश्वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें, वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का बयान

By भाषा | Published: March 9, 2020 03:42 PM2020-03-09T15:42:00+5:302020-03-09T15:42:00+5:30

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा, ‘‘ईश्वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें। जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के छह बच्चे होने चाहिए। देश की आबादी को बढ़ाए।’’ वेनेजुएला के राष्ट्रपति की इस टिप्पणी की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आलोचना की है।

Venezuela's president urges women to have six children each 'for good of the country' | Venezuela news: ईश्वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें, वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का बयान

लोगों का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल के संकट से जूझ रहा है। (file photo)

Highlightsहाल के वर्षों में आर्थिक संकट के चलते लाखों लोग विस्थापित हो गए जिसके चलते मादुरो ने देश को मजबूत बनाने के लिए यह अपील की।मादुरो ने जन्म की विभिन्न पद्धतियों का प्रचार करने के लिए मंगलवार शाम को टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम में यह बयान दिया।

काराकसः वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए अपने देश की महिलाओं से कम से कम छह बच्चे पैदा करने की अपील की।

दरअसल देश में हाल के वर्षों में आर्थिक संकट के चलते लाखों लोग विस्थापित हो गए जिसके चलते मादुरो ने देश को मजबूत बनाने के लिए यह अपील की। मादुरो ने जन्म की विभिन्न पद्धतियों का प्रचार करने के लिए मंगलवार शाम को टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम में यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें। जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के छह बच्चे होने चाहिए। देश की आबादी को बढ़ाए।’’ वेनेजुएला के राष्ट्रपति की इस टिप्पणी की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आलोचना की है। इन लोगों का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल के संकट से जूझ रहा है।

युवा लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक समूह सीईसीओडीएपी के संस्थापक ऑस्कर मिस्ले ने कहा, ‘‘देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए महिलाओं को छह बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना देश के राष्ट्रपति की और से गैरजिम्मेदाराना रवैया, वो भी ऐसे देश के लिए जो बच्चों को उनकी जिंदगी की गारंटी नहीं देता है।’’

Web Title: Venezuela's president urges women to have six children each 'for good of the country'

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे