लाइव न्यूज़ :

Valencia fire: वेलेंशिया में दो आवासीय इमारतों में आग, चार लोगों की मौत और 19 अन्य लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2024 15:32 IST

Valencia fire: आपात सेवा के अनुसार चार लोगों की मौत होने के अलावा कम से 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह दमकल कर्मी भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन की सैन्य आपात सेवा इकाई के कर्मियों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है।आग शाम में शुरू हुई और बगल के एक इमारत में भी फैल गई। मैं सभी पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं।

Valencia fire: स्पेन के पूर्वी शहर वेलेंशिया में दो आवासीय इमारतों में बृहस्पतिवार को आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद इमारत में रहने वाले लोग भागने लगे और दमकल कर्मियों ने उनमें से कुछ की जान बचाई। अधिकारियों ने बताया कि आग संभवत: एक 14 मंजिला आवासीय इमारत से शुरू हुई। दमकल कर्मियों ने बालकनी से दो लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए क्रेन का उपयोग किया। वेलेंशिया के सहायक आपात सेवा निदेशक जॉर्ज स्वारेज ने संवाददाताओं को बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई। स्पेन की सैन्य आपात सेवा इकाई के कर्मियों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी एपी की खबर के अनुसार, आग शाम में शुरू हुई और बगल के एक इमारत में भी फैल गई। आपात सेवा के अनुसार चार लोगों की मौत होने के अलावा कम से 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह दमकल कर्मी भी हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय दोनों इमारतों में कितने लोग थे या कितने लोगों को बचाया गया। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह वेलेंशिया स्थित इमारत में भीषण आग लगने की घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं।’’

टॅग्स :SpainFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल