लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के बढ़ते प्रकोप के बीच बच्चों का टीकाकरण आवश्यक: नफ्ताली बेनेट

By भाषा | Updated: December 20, 2021 08:49 IST

Open in App

यरूशलम, 20 दिसंबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने देशवासियों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर अपने बच्चों का टीकाकरण कराएं।

इस बीच, इजराइल के अधिकारी यात्रा प्रतिबंधों को विस्तार देकर अमेरिका को भी इस दायरे में लाने की तैयारी कर रहे हैं।

बेनेट ने रविवार को टेलीविजन के माध्यम से देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नए स्वरूप के मामले अपेक्षाकृत कम हैं और इसका कुछ हद तक श्रेय अधिकतर देशों से यात्रियों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के शुरुआती कदमों को जाता है, लेकिन मामले बढ़ने में देर नहीं लगेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पांचवी लहर शुरू हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों का टीकाकरण कराएं। इजराइल में पिछले महीने पांच साल से 12 साल तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया था, लेकिन प्राधिकारियों का कहना है कि इस आयुवर्ग में टीकाकरण की दर निराशाजनक रूप से कम है।’’

बेनेट ने कहा, ‘‘बच्चों को टीका लगाना सुरक्षित है और टीकाकरण कराना माता-पिता की जिम्मेदारी है। जिन माता-पिता ने तीनों खुराक ले ली है, उन्हें अपने बच्चों को भी सुरक्षित करने की आवश्यकता है।’’

इजराइल में इस साल की शुरुआत में टीकाकरण आरंभ होने के बाद से देश की कुल 93 लाख आबादी में से 41 लाख से अधिक लोगों ने फाइजर/बायोएनटेक टीके की तीसरी खुराक ले ली है। देश में ओमीक्रोन संक्रमण के अब तक 134 मामले सामने आ चुके हैं।

इजराइल ने ओमीक्रोन का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पिछले महीने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद कर दी थी। अन्य देशों के नागरिकों को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं है और विदेशों से आने वाले इजराइलियों के लिए पृथक-वास में रहना अनिवार्य है।

इजइराल ने कोरोना वायरस के अत्यधिक मामलों वाले देशों को ‘रेड’ श्रेणी में रखा है और इजइरालियों का इन देशों में जाना प्रतिबंधित है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को सिफारिश की कि अमेरिका और कनाडा को भी इस सूची में शामिल किया जाए। इस संबंध में बुधवार को निर्णय किए जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा