लाइव न्यूज़ :

वियतनाम में स्कूल फिर से खोलने के प्रयास के तहत बच्चों का टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: October 27, 2021 16:47 IST

Open in App

हनोई, 27 अक्टूबर (एपी) वियतनाम ने कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले छह महीने से ज्यादा समय से बंद स्कूलों को फिर से खोलने के प्रयास के तहत बुधवार से बच्चों का टीकाकरण शुरू किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि दक्षिणी वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में 16 से 17 साल के करीब 1,500 किशोर-किशोरियों को नवंबर में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के शुरू होने से पहले टीके की खुराक दी गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि पहले चरण में वियतनाम ने बच्चों के लिए सिर्फ फाइजर टीके को मंजूरी दी। माता-पिता या अभिभावकों को अपने बच्चों के टीकाकरण के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा। स्वास्थ्य मंत्री ग्युयेन तान्ह लोंग ने अभियान शुरू होने से पहले मंगलवार को एक बैठक के दौरान कहा, ‘‘ बच्चों की, टीकाकरण के जरिये सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

पिछले सप्ताह मंत्रालय ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण को मंजूरी दी दी थी। वियतनाम में इस आयु वर्ग में करीब 1.4 करोड़ बच्चे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?