लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में टीकाकरण संबंधी शासनादेश बाधित, सरकार ने आदेश लागू करने की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 14:02 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो दिसंबर (एपी) अमेरिका में कोविड-19 टीकाकरण संबंधी आदेश का क्रियान्यन कानूनी चुनौतियों की वजह से बाधित होने के मद्देनजर सरकार ने एक अमेरिकी अदालत से अनुरोध किया है कि उसे यह आदेश लागू करने की अनुमति दी जाए।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रयासों के मद्देनजर कहा था कि 100 या 100 से ज्यादा कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों के कर्मियों को कोविड-19 टीकाकरण की जरूरत है, अन्यथा इन प्रतिष्ठानों को कर्मचारियों की प्रत्येक सप्ताह जांच करानी होगी।

यह नियम अगले साल चार जनवरी से प्रभावी होने वाला था, जिससे देश में करीब 8.4 करोड़ कर्मचारी प्रभावित होते, लेकिन अमेरिकी व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से इन नियमों को जारी किए जाने के बाद कई प्रतिष्ठानों, रूढ़िवादी समूहों और रिपब्लिकन अटॉर्नी जनरल से इन्हें कानूनी चुनौतियां दीं और कहा कि इस एजेंसी के पास टीका संबंधी आदेश देने का अधिकार नहीं है।

छह नवंबर को न्यू ऑरलियन्स में एक संघीय अपील अदालत ने इस आदेश पर रोक लगा दी। इसके 10 दिन बाद नियम की जरूरत को दी गई सभी चुनौतियों को सिनसिनाटी में एक अन्य अपीलीय अदालत में समाहित किया गया।

बाइडन प्रशासन के वकीलों ने अदालत से कहा कि कार्यस्थलों में वायरस को फैलने से रोकने के लिए इस आदेश की आवश्यकता है। उन्होंने अनुरोध किया कि सरकार को इन नियमों को लागू करने की अनुमति दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल