वीडियो: मक्का में उमरा करने आए डीजे खालिद दुआ मांगते हुए रो पड़े, क्लिप शेयर कर कहा- ये खुशी के आंसू है

By आजाद खान | Published: December 11, 2022 12:15 PM2022-12-11T12:15:59+5:302022-12-11T12:40:43+5:30

वीडियो में उन्हें दुआ के दौरान रोते हुए और फिर किबला का तवाफ करते हुए देखा गया है। यही नहीं वीडियो के अंत में डीजे खालिद को मेरिकी बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन और उनके पिता के साथ भी देखा गया है।

usa hiphop star DJ Khaled who came Mecca perform Umrah cry while praying shared clip said tears happiness mike tyson | वीडियो: मक्का में उमरा करने आए डीजे खालिद दुआ मांगते हुए रो पड़े, क्लिप शेयर कर कहा- ये खुशी के आंसू है

फोटो सोर्स: Instagram- djkhaled

Highlightsअमेरिकी हिप हॉप स्टार डीजे खालिद का एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में उन्हें सउदी अरब में स्थिति मक्का में उमरा के दौरान उन्हें रोते हुए देखा गया है। उमरा के दौरान उनके साथ अमेरिकी बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन और उनके पिता भी नजर आए है।

रियाद: जाने-माने फिलिस्तीनी और अमेरिकी हिप हॉप स्टार डीजे खालिद (DJ Khaled) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें सउदी अरब के मक्का में रोते हुए देखा गया है। इस बात की जानकारी तब मिली है जब खालिद ने अपने मक्का दौरे की फोटो और वीडियो को शेयर किया है। 

डीजे खालिद के इंस्टाग्राम पर शेयर किए हुए वीडियो फोटो में अमेरिका के बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन (Mike Tson) और उनके पिता को भी देखा गया है। ऐसा मालूम होता है कि ये तीनों एक साथ मक्का का सफर यानी उमरा करने गए है। 

क्या है पूरा मामला

डीजे खालिद ने एक दिन पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किया है। वे सउदी अरब में स्थिति मक्का (Mecca) में उमरा करने के लिए गए है। इन वीडियो फोटो में वह माइक टायसन और उनके पिता के साथ नजर आए है। 

डीजे खालिद द्वारा शेयर किए हुए एक वीडियो यह देखा गया है कि वह उमरा के सफेद लिबास यानी इहरम में है और हाथ जोड़ कर दुआ मांग रहे है और रो रहे है। इस छोटे से वीडियो में उन्हें रोते हुए दुआ मांगते और मक्का का सैर करते हुए देखा गया है। 

वीडियो के अलगे हिस्से में डीजे खालिद को किबला के चारो ओर घूमते हुए देखा गया है यानी तवाफ करते हुए देखा गया है। उसके साथ एक और शख्स है जो तवाफ के समय कुरान की आयतें पढ़ रहा है। 

डीजे खालिद इमोशनल होकर किया पोस्ट, बनाया वीडियो

डीजे खालिद ने इमोशनल होकर कुछ फोटो और वीडियो को शेयर किया है। उमराह के दौरान उनके साथ माइक टायसन और उनके पिता भी नजर आए है। डीजे खालिद द्वारा जारी एक वीडियो के अंत में उन्हें माइक टायसन और उनके पिता के साथ देखा गया है जिसमें वे उमराह के अनुभव को शेयर करते हुए नजर आ रहे है। डीजे खालिद के अनुसार, ये उनके लिए एक अच्छा अनुभव था और उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा है। 

उमराह की फोटो को शेयर करते हुए डीजे खालिद ने फोटो के साथ कुछ कैप्शन भी दिया है। डीजे खालिद लिखते है- दूसरी बार जब मैं मक्का के दर्शन करने आया तो मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। मैं अपनी पूरी जिंदगी में मक्का जाना चाहता हूं। अल्लाह का आभार व्यक्त करना चाहता हूं और सबकी सलामती के लिए उनसे दुआ मांगता हूं। अल्लाह सबको खुशी, सुरक्षा और अच्छा स्वास्थ्य दें। भगवान सबसे महान हैं।

Web Title: usa hiphop star DJ Khaled who came Mecca perform Umrah cry while praying shared clip said tears happiness mike tyson

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे