लाइव न्यूज़ :

US Weather: मिसौरी और केंटुकी में बवंडर?, 21 लोगों की मौत, 5000 से अधिक मकान प्रभावित, लाखों घर में बिजली नहीं, टेक्सास में भीषण गर्म हवाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2025 22:27 IST

US Weather: ग्रेट लेक्स क्षेत्र में लाखों उपभोक्ताओं को बिजली के बिना रहना पड़ा तथा टेक्सास में भीषण गर्म हवाएं चलीं। शुक्रवार अपराह्न आए तूफान के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ एवं बिजली के तार और खंभे गिर गए।

Open in App
ठळक मुद्देभीषण मौसम प्रणाली का हिस्सा थे जिसके कारण विस्कॉन्सिन में बवंडर आया।अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। अस्पताल में तूफान के कारण घायल हुए 20 से 30 लोगों को भर्ती कराया गया।

सेंट लुइसः अमेरिका के समूचे मध्यपश्चिम भाग में तूफान के कारण 21 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में आए बवंडर के कारण मारे गए नौ लोग भी शामिल हैं। केंटुकी के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात को लॉरेल काउंटी में आए बवंडर के कारण भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। लॉरेल काउंटी के शेरिफ जॉन रूट के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, ‘‘जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है।’’ इस बीच, मिसौरी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा अधिकारी घर घर जाकर फंसे या घायल हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। मिसौरी में कम से कम एक बवंडर सहित कई बार तूफान आया। ये तूफान शुक्रवार को आई भीषण मौसम प्रणाली का हिस्सा थे जिसके कारण विस्कॉन्सिन में बवंडर आया, ग्रेट लेक्स क्षेत्र में लाखों उपभोक्ताओं को बिजली के बिना रहना पड़ा तथा टेक्सास में भीषण गर्म हवाएं चलीं। शुक्रवार अपराह्न आए तूफान के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ एवं बिजली के तार और खंभे गिर गए।

 

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। सेंट लुइस की मेयर कैरा स्पेंसर ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने शहर में कम से कम पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 5,000 से अधिक मकान इससे प्रभावित हुए हैं। स्पेंसर ने कहा, ‘‘यह वाकई विनाशकारी है।’’

उन्होंने कहा कि शहर में आपात स्थिति घोषित करने की प्रक्रिया जारी है और जिन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वहां शुक्रवार को रातभर का कर्फ्यू लगा दिया गया। घायलों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है। ‘बार्न्स-जूइश’ अस्पताल की प्रवक्ता लॉरा हाई के अनुसार, अस्पताल में तूफान के कारण घायल हुए 20 से 30 लोगों को भर्ती कराया गया।

जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है, जबकि अधिकतर को शुक्रवार रात तक छुट्टी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि ‘सेंट लुइस चिल्ड्रंस हॉस्पिटल’ में 15 मरीज भर्ती हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सेंट लुइस क्षेत्र मे मिसौरी के क्लेटन में अपराह्न दो बजकर 30 मिनट से दो बजकर 50 मिनट के बीच भीषण तूफान आया।

टॅग्स :अमेरिकामौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट