लाइव न्यूज़ :

अमेरिका उइगुर मुस्लिमों के खिलाफ जनसंहार के मुद्दे पर गंभीर, चीन के साथ सीधी बातचीत में सख्त चेतावनी देगा बाइडन प्रशासन

By अनुराग आनंद | Updated: March 12, 2021 10:53 IST

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि क्वाड देशों के राष्ट्राध्यक्ष जलवायु परिवर्तन संकट, आर्थिक सहयोग, कोविड-19 से निपटने के तरीकों और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजेन साकी ने कहा कि उइगुर मुस्लिमों के साथ जो कुछ भी चीन में हो रहा है, अमेरिका उसे जनसंहार मानता है। अमेरिका ने कहा कि हम चीन पर दबाव बनाने के लिए सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने का अवसर तलाश रहे हैं।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकाचीन के साथ उइगुर मुस्लिमों के जनसंहार के मुद्दे पर सीधी बातचीत करेगा। बाइडन प्रशासन ने कहा कि चतुष्पक्षीय गठबंधन (क्वाड) शिखर सम्मेलन में कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ उइगुर मुस्लिमों के खिलाफ जनसंहार का मुद्दा चर्चा का एक विषय होगा जिस पर न सिर्फ चीन के साथ अगले सप्ताह सीधी बातचीत की जाएगी बल्कि शुक्रवार को (क्वाड शिखर सम्मेलन) भी निश्चित तौर पर यह मुद्दा उठेगा...।’’

जलवायु परिवर्तन संकट, आर्थिक सहयोग पर क्वाड देश के राष्ट्राध्यक्ष करेंगे चर्चा: प्रेस सचिव जेन साकी

प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि इस शिखर सम्मेलन से कई हित जुड़े हैं। लेकिन हमें उम्मीद है कि इसमें कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी।’’ उन्होंने दोहराया कि क्वाड सम्मेलन चीन पर केन्द्रित नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यकीनन कई नेताओं और देशों के मन में चीन एक मुद्दा है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि वे जलवायु परिवर्तन संकट, आर्थिक सहयोग, कोविड-19 से निपटने के तरीकों और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

उइगुर मुस्लिमों को लेकर चीन के खिलाफ सख्त हुआ अमेरिका-  

इस बारे में (उइगुर मुस्लिमों के बारे में) जो भी हो रहा है, अमेरिका उसे जनसंहार मानता है और हम चीन पर दबाव बनाने के लिए सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने का अवसर तलाश रहे हैं। हम इस मुद्दे को अगले सप्ताह चीन के साथ सीधे तौर पर उठाएंगे।’’ क्वाड शिखर सम्मेलन के कुछ दिन बाद अमेरिका के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार 18 मार्च को अलास्का के एंकोरेज में अपने-अपने चीनी समकक्षों के साथ मुलाकात करने वाले हैं।

अगले सप्ताह क्वाड देशों के विदेश मंत्री व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बीच होने वाली बातचीत अमेरिकी धरती पर हो: जेन साकी

एक सवाल के जवाब ने साकी ने कहा, ‘‘हमें यह जरूरी लगा कि अगले सप्ताह होने वाली बातचीत अमेरिकी धरती पर हो। हम उम्मीद करते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन और विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे....। एक अलग संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘बातचीत में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।’’ 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :अमेरिकाचीनजो बाइडनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!