लाइव न्यूज़ :

हिंदुओं पर हमला करने वाले कट्टरपंथियों को लेकर घिरा पाकिस्तान, अमेरिका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने की निंदा

By भाषा | Updated: February 7, 2020 07:17 IST

अमेरिकी विदेशमंत्री ने कहा, ‘‘हम धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर आतंकवादियों और हिंसक कट्टरपंथियों द्वारा किए गए हमलों की निंदा करते हैं फिर वे चाहे इराक में यजीदियों, पाकिस्तान में हिंदुओं, पूर्वोत्तर नाइजीरिया में ईसाईयों या बर्मा (म्यामां) में मुस्लिमों के खिलाफ किए हमले ही क्यों न हो।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने पाकिस्तान में हिंदू और म्यामां में मुस्लिम अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर आतंकवादियों और कट्टरपंथियों द्वारा किए जाने वाले हमलों की निंदा की।पोम्पियो ने बुधवार को 27 देशों के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता गठबंधन का उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने पाकिस्तान में हिंदू और म्यामां में मुस्लिम अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर आतंकवादियों और कट्टरपंथियों द्वारा किए जाने वाले हमलों की निंदा की। पोम्पियो ने बुधवार को 27 देशों के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता गठबंधन का उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की। इस संगठन का उद्देश्य दुनियाभर में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा एवं सरंक्षण के लिए मिलकर काम करना है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर आतंकवादियों और हिंसक कट्टरपंथियों द्वारा किए गए हमलों की निंदा करते हैं फिर वे चाहे इराक में यजीदियों, पाकिस्तान में हिंदुओं, पूर्वोत्तर नाइजीरिया में ईसाईयों या बर्मा (म्यामां) में मुस्लिमों के खिलाफ किए हमले ही क्यों न हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ईशनिंदा और स्वधर्म त्याग कानून की निंदा करते हैं जो अंतरआत्मा के मामले को अपराध बनाता है। हम चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा सभी धर्मों के प्रति शत्रुता का विरोध करते हैं। हम जानते हैं कि आप में से कई को इस गठबंधन में शामिल होने के लिए चीन के दबाव का साहस से मुकाबला करना पड़ा है और हम इसके लिए आपको धन्यवाद देते हैं।’’

गौरतलब है कि इस गठबंधन में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, ब्रिटेन, इजराइल, यूक्रेन, नीदरलैंड और यूनान जैसे प्रमुख देश शामिल हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट