लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के सांसद ने बांग्लादेश, त्रिपुरा में सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता व्यक्त की

By भाषा | Updated: November 2, 2021 08:20 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, दो नवंबर अमेरिका के सांसद एंडी लेविन ने बांग्लादेश और भारत के त्रिपुरा राज्य में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता व्यक्त की है।

सांसद लेविन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं बांग्लादेश और भारत के त्रिपुरा राज्य में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच लगातार हिंसा की खबरों से बेहद चिंतित हूं।’’

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कथित ईशनिंदा संबंधी पोस्ट के वायरल होने के बाद बांग्लादेश में मध्य अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ ने हिंदू मंदिरों और उनके मकानों पर हमला कर दिया था। वहीं, पड़ोसी त्रिपुरा में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के लिए न्याय की मांग करते हुए एक प्रदर्शन किया जा रहा था, इस दौरान राज्य में हिंसक झड़प हो गई थी।

लेविन ने ‘द वाशिंगगटन पोस्ट’ की इस संबंध में दी एक खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ सभी ताकतों द्वारा उत्तेजक एवं क्रूर उकसावे की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका