लाइव न्यूज़ :

US-Iran: अल्बानिया में साइबर हमलों को लेकर अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, ईरान के खुफिया मंत्रालय के खिलाफ लिया यह एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2022 08:05 IST

अल्बानिया में साइबर हमलों की जांच कर रही कंपनी माइक्रोसॉफ्ट आंशिक रूप से कहा है कि इसके पीछे ईरान के खुफिया और सुरक्षा मंत्रालय का हाथ है।

Open in App
ठळक मुद्देअल्बानिया में साइबर हमले को लेकर अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। हमले की जांच में ईरान के खुफिया मंत्रालय का नाम सामने आया है जिस पर रोक लगा दी गई है। इस बात का खुलासा जांच कर रही कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने की है जिसे वह अभी आंशिक रूप से पुष्टी कर रही है।

वाशिंगटन:अमेरिका ने अल्बानिया सरकार की कंप्यूटर प्रणाली पर जुलाई में हुए साइबर हमलों के जवाब में ईरान की खुफिया एजेंसी और उसके नेतृत्व पर शुक्रवार को पाबंदी लगाई है। 

अमेरिका के वित्त विभाग के विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने ईरान के खुफिया और सुरक्षा मंत्रालय तथा उसका प्रभार देख रहे इस्माइल पर अमेरिका व उसके सहयोगी देशों के खिलाफ साइबर संबंधी गतिविधियों के लिए प्रतिबंध लगाए हैं। 

अल्बानिया ने ईरान के साथ कूटनीतिक संबंध खत्म किए

नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सदस्य अल्बानिया ने साइबर हमलों को लेकर इस सप्ताह ईरान के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त कर लिए थे और उसके दूतावास के कर्मियों को निकाल दिया था। यह साइबर हमलों को लेकर किसी देश द्वारा कूटनीतिक संबंधों को खत्म करने का पहला ज्ञात मामला है। 

आपको बता दें कि अल्बानिया सरकार ने 15 जुलाई को हुए साइबर हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। इन हमलों की वजह से अल्बानिया सरकार की कई डिजिटल सेवाएं और वेबसाइट अस्थायी रूप से बंद हो गई थीं। 

अल्बानिया में साइबर हमलों के पीछे ईरान का हाथ- माइक्रोसॉफ्ट 

साइबर हमले की जांच में अल्बानिया की मदद करने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि उसका आंशिक रूप से मानना है कि हैकर जिस समूह के थे, वह सार्वजनिक रूप से ईरान के खुफिया और सुरक्षा मंत्रालय से जुड़ा है।  

टॅग्स :USAईरानमाइक्रोसॉफ्टअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."