लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान अमेरिका में घर पर शिक्षा देने की दर में वृद्धि

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:48 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 जुलाई (एपी) अमेरिका में पिछले साल महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक पारिवारिक जीवन अस्त व्यस्त रहा है लेकिन कुछ माता--पिता अपने बच्चों को घर पर पढ़ाने के विकल्प की ओर बढ़ रहे हैं। यह ऐसे समय हो रहा है जब स्कूल कक्षाओं को खोलने पर विचार कर रहे हैं। इसके बहुत सारे कारण हैं।

कुछ परिवारों ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि वे ऐसा अपने बच्चों की विशेष शैक्षणिक जरूरतों के लिए कर रहे हैं। अन्य लोगों का मानना है कि स्थानीय स्कूलों में अच्छी शिक्षा नहीं दी जाती। कुल मिलाकर, उन्होंने अस्थायी रूप से घर पर पढ़ाना शुरू किया और उन्हें बच्चों के लिए यह लाभकारी लगा।

वर्मोंट के रैंडोल्फ के डेनिएल किंग की सात साल की बेटी, जो घर पर ही पढ़ाई कर रही है। उसके पाठ्यक्रम में साहित्य, शरीर विज्ञान, पुरातत्व शास्त्र जैसे विषय हैं। वह जीवाश्मों की खोज के लिए बाहर भी जाती है। किंग ने कहा, “महामारी के इस दौर में यह एक अच्छी बात हुई है। हमें नहीं लगता कि सामान्य परिस्थिति में हम घर पर पढ़ाने के विकल्प को चुनते।”

अमेरिका के जनगणना ब्यूरो ने मार्च में बताया था कि सितंबर 2020 में घर पर शिक्षा देने की दर बढ़कर 11 प्रतिशत हो गई थी, जो कि मात्र छह महीने पहले 5.4 प्रतिशत थी।

अश्वेत लोगों के परिवारों में सर्वाधिक वृद्धि देखी गई। इस वर्ग के लोगों में घर पर शिक्षा देने की दर 2020 में मार्च से जून के बीच 3.3 प्रतिशत थी,जो सितंबर से अक्टूबर के दरम्यान 16.1 प्रतिशत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना