अमेरिका: फ्लोरिडा में योगा स्टूडियो पर गोलीबारी, हमलावर ने खुद को मारी गोली, चार घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 3, 2018 06:42 AM2018-11-03T06:42:42+5:302018-11-03T06:42:42+5:30
फ्लोरिडा के कैपिटल सिटी में स्थित योगा स्टूडियो में गोलीबारी के बाद हमला करने वाले शख्स ने ही खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस घायलों को अस्पताला ले जाने में लगी है।
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अज्ञात शख्स ने तीन नवम्बर को योगा स्टूडियो पर हमला कर दिया। इस गोलीबारी एक की मौत हो गई है। वहीं, घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फ्लोरिडा के कैपिटल सिटी में स्थित योगा स्टूडियो में गोलीबारी के बाद हमला करने वाले शख्स ने ही खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस घायलों को अस्पताला ले जाने में लगी है।
Shooter killed himself, wounded at least four others at Florida yoga studio, reports AP quoting official. https://t.co/Wr8a05HG8S
— ANI (@ANI) November 2, 2018
द एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, तल्लाहसी पुलिस प्रमुख माइकल डीलीओ ने कहा कि शूटिंग के बाद चार लोग गंभीर स्थिति में हैं। शहर की प्रवक्ता एलिसन फरीस ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी कि संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली है।
BREAKING: Police: One dead besides shooter, four in critical condition after shooting at Florida yoga studio. https://t.co/oj0M9rPoOs
— The Associated Press (@AP) November 2, 2018