लाइव न्यूज़ :

काबुल में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने को कहा

By भाषा | Updated: August 15, 2021 23:07 IST

Open in App

काबुल, 15 अगस्त (एपी) काबुल में अमेरिकी दूतावास ने सभी कामकाज निलंबित कर दिया है और अमेरिकी नागरिकों से किसी सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने को कहा है।

दूतावास ने कहा है अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोलीबारी की खबरें मिल रही हैं।

तालिबान द्वारा देश के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा किये जाने के बाद अमेरिका अफगानिस्तान से अपने राजनयिकों और नागरिकों को हवाई मार्ग के जरिये बाहर निकालने की जल्दी में है।

दूतावास के बयान में कहा गया है, ''काबुल में हालात तेजी से बदल रहे हैं और हवाई अड्डे पर स्थिति तेजी से बिगड़ रही है।''

बयान में कहा गया है, ''हवाई अड्डे पर गोलीबारी होने की खबरें मिली हैं। हम अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेने की सलाह देते हैं। अफगानिस्तान में स्थित अमेरिकी दूतावस ने तत्काल प्रभाव से सभी कामकाज निलंबित कर दिया है। इस समय दूतावास अथवा हवाई अड्डे पर न पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका