लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी तटरक्षक ने कहा- ‘टाइटन’ पनडुब्बी के मलबे में संभवत: ‘मानव अवशेष’ भी मिले हैं

By भाषा | Updated: June 29, 2023 08:58 IST

इस हादसे में पनडुब्बी में सवार टाइटैनिक मामलों के एक प्रमुख विशेषज्ञ, एक ब्रिटिश अरबपति, पाकिस्तान के एक अमीर परिवार के दो सदस्यों और इस मिशन को संचालित करने वाली कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपनडुब्बी ‘टाइटन’ के मलबे में संभवतः मानव अवशेष भी बरामद किए गए हैं और अमेरिकी अधिकारी सबूत को देश वापस ला रहे हैं।‘टाइटैनिक’ जहाज का मलबा देखने अटलांटिक सागर के अंदर गई ‘टाइटन’ पनडुब्बी में पिछले सप्ताह अचानक विस्फोट हो गया था।

पोर्टलैंड (अमेरिका): पनडुब्बी ‘टाइटन’ के मलबे में संभवतः मानव अवशेष भी बरामद किए गए हैं और अमेरिकी अधिकारी सबूत को देश वापस ला रहे हैं। अमेरिका तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी। ‘टाइटैनिक’ जहाज का मलबा देखने अटलांटिक सागर के अंदर गई ‘टाइटन’ पनडुब्बी में पिछले सप्ताह अचानक विस्फोट हो गया था। इस हादसे में पनडुब्बी में सवार टाइटैनिक मामलों के एक प्रमुख विशेषज्ञ, एक ब्रिटिश अरबपति, पाकिस्तान के एक अमीर परिवार के दो सदस्यों और इस मिशन को संचालित करने वाली कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की मौत हो गई थी।

अमेरिकी तटरक्षक बल के अनुसार, ‘टाइटन’ पनडुब्बी से मलबा बुधवार को वापस लाया गया। सेंट जॉन्स, न्यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर में बंदरगाह पर मलबा वापस लाना जांच का अभिन्न हिस्सा है, क्योंकि जांच अधिकारी पनडुब्बी में विस्फोट की सही वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। तटरक्षक बल ने बुधवार रात एक बयान में कहा उसने समुद्र तल से मलबा और सबूत बरामद किए हैं। इसमें संभवत: मानव अवशेष भी शामिल है।

अमेरिकी तटरक्षक बल के प्रमुख कैप्टन जेसन न्यूबॉयर ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं बेहद दूर व गहराई से इन महत्वपूर्ण साक्ष्यों को निकालने और संरक्षित करने के लिए समन्वित अंतरराष्ट्रीय तथा अंतर-एजेंसी के सहयोग का आभारी हूं।’’ न्यूबॉयर ने कहा कि साक्ष्य बेहद महत्वपूर्ण है और इससे इस त्रासदी के उचित कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी। इससे पहले, कनाडाई तटरक्षक 22 फुट की पनडुब्बी के मुड़े हुए टुकड़े बुधवार को समुद्र से बाहर लेकर आए थे।

टॅग्स :अमेरिकाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट