लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नागरिक अधिकार नेता बाइडन से भारत को कोविड-19 टीकों की छह करोड़ खुराक देने का आग्रह करेंगे

By भाषा | Updated: May 19, 2021 10:12 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 19 मई प्रख्यात अमेरिकी नागरिक अधिकार नेता जैसी एल जैक्सन राष्ट्रपति जो बाइडन से महामारी के सबसे बुरे प्रकोप से प्रभावित भारत को कोविड-19 टीकों की छह करोड़ खुराक जारी करने का आग्रह करेंगे।

एक बयान के अनुसार, जैक्सन बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई प्रमुख भारतीय नेताओं के साथ बाइडन से अधिक मानवीय सहायता के लिए सार्वजनिक अपील करेंगे।

जैक्सन ने एक बयान में कहा, "महामारी किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि समूची मानवता के लिए खतरा है। खतरे का सामना करने के लिए हमारी प्रतिक्रिया व्यापक होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि वह बाइडन से भारत को एस्ट्राजेनेका टीके की छह करोड़ खुराक देने का आग्रह करेंगे।

यूएस इंडिया फ्रेंडशिप काउंसिल के अध्यक्ष डॉ भरत बरई ने राष्ट्रपति से भारत को अति आवश्यक वायरस रोधी दवा रेमडेसिविर और टोसीलिजुमैब की जल्द आपूर्ति करने का आग्रह किया।

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ मल्टीएथनिक फिजिशियन, यूएसए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विजय प्रभाकर ने एक बयान में बाइडन से संघीय अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन उत्पादन कानून लागू करने का आह्वान किया, जो अमेरिका में टीके के निर्माताओं को अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सक्षम बनाएगा।

प्रभाकर ने कहा, "हमें पहले भारत की रक्षा करने की जरूरत है, तभी अमेरिका और बाकी दुनिया की रक्षा हो सकती है।"

उन्होंने कम से कम छह करोड़ टीके भारत को देने का भी अनुरोध किया।

गौरतलब है कि भारत में कोविड-19 के कुल 2,52,28,996 मामले हैं और 2,78,719 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 33,53,765 मरीजों का इलाज चल रहा है और 2,15,96,512 लोग ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?