लाइव न्यूज़ :

TikTok को दिया ट्रंप ने बड़ा झटका, प्रतिबंध लगाने के कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2020 08:28 IST

इससे पहले ट्रंप कह चुके हैं कि टिकटॉक 15 सितंबर तक या तो किसी अमेरिकी कंपनी को अपना कारोबार बेच दे या फिर अमेरिका में अपना कारोबार बंद कर दे।

Open in App
ठळक मुद्दे माइक्रोसॉफ्ट, टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस से इसका अमेरिकी कारोबार खरीदने के लिए बात कर रही है। राष्ट्रपति ने इस मामले पर माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नडेला से भी बात की।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक और वीचैट जैसी लोकप्रिय चीनी ऐप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा एवं देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया। ट्रंप ने गुरुवार को दो अलग-अलग कार्यकारी आदेशों में कहा कि प्रतिबंध 45 दिन में लागू होगा।

यही नहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट या किसी अन्‍य कंपनी के नहीं खरीदने की सूरत में देश में टिकटॉक को बैन करने के लिए 15 सितंबर की समयसीमा तय कर दी है।

माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को एक बयान में कहा कि नडेला और ट्रंप के बीच बातचीत के बाद कंपनी अमेरिका में टिकटॉक का कारोबार खरीदने की संभावना पर चर्चा जारी रखने को तैयार है। इसने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट खरीद की बात को आगे बढ़ाने के लिए टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस से बात कर रही है और इस चर्चा को किसी भी तरह 15 सितंबर तक पूरा कर लेगी। माइक्रोसॉफ्ट ने इस सौदे की अनुमानित कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन उसने बातचीत की पुष्टि की।

भारत द्वारा टिकटॉक सहित चीन के दर्जनों ऐप पर रोक लगाए जाने के बाद अमेरिका में भी राष्ट्रीय बहस शुरू हो गई है और चीनी ऐप के खिलाफ ऐसा ही कदम उठाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। भारत ने जून में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर सहित चीन के 59 ऐप पर रोक लगा दी थी और कहा था कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं।

भारत के इस कदम का ट्रंप प्रशासन और अमेरिकी सांसदों ने स्वागत किया था। ट्रंप ने कांग्रेस को भेजी शासकीय सूचना में कहा कि चीन की कंपनियों द्वारा विकसित एवं उनके मालिकाना हक वाली मोबाइल ऐप का अमेरिका में प्रसार राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति एवं देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय, खासकर एक मोबाइल ऐप टिकटॉक से निपटने के लिए आदेश दिया गया है।’’

टॅग्स :टिक टॉकअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीनमाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?