लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ब्रिटिश अदालत से असांजे के प्रर्त्यपण की अनुमति देने को कहा

By भाषा | Updated: October 27, 2021 19:11 IST

Open in App

लंदन, 27 अक्टूबर (एपी) अमेरिका ने ब्रिटेन की हाई कोर्ट से बुधवार को आग्रह किया कि एक न्यायाधीश के इस फैसले को बदल देना चाहिए कि विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को जासूसी के आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका नहीं भेजा जाना चाहिए। अमेरिका ने वादा किया कि सजा सुनाये जाने की स्थिति में असांजे अपने मूल देश ऑस्ट्रेलिया में सजा काट सकेंगे।

जनवरी में, एक निचली अदालत के न्यायाधीश ने एक दशक पहले गोपनीय सैन्य दस्तावेजों के विकीलीक्स द्वारा प्रकाशन को लेकर जासूसी के आरोपों पर असांजे को प्रत्यर्पित करने के अमेरिका के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

डिस्ट्रिक्ट जज वानेसा बरैट्सर ने स्वास्थ्य आधार पर प्रत्यर्पण से इनकार करते हुए कहा कि असांजे को अगर अमेरिका की जेल में कठिन हालात में रखा जाता है तो वह खुदकुशी कर सकते हैं।

उन्होंने बचाव पक्ष की इन दलीलों को खारिज कर दिया कि असांजे राजनीतिक रूप से प्रेरित अमेरिकी अभियोजन का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी न्यायप्रणाली में उनके मामले में निष्पक्ष सुनवाई होगी।

अमेरिकी सरकार के अटॉर्नी जेम्स लुईस ने बुधवार को दलील दी कि न्यायाधीश ने यह कहने में कि गलती की है कि असांजे को अमेरिका भेजे जाने पर उनके आत्महत्या करने का जोखिम है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के अधिकारियों ने वादा किया था कि असांजे पर किसी उच्चस्तरीय सुरक्षा वाली ‘सुपरमैक्स’ कारावास में मुकदमा नहीं चलेगा या उन्हें अलग-थलग रखने वाली कठिन परिस्थितियों का सामना नहीं करना होगा और दोषी साबित होने पर वह ऑस्ट्रेलिया में कोई भी सजा काट सकेंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका इन आश्वासनों के लिए प्रतिबद्ध है।

अमेरिकी अधिकारियों ने यह भी दलील दी कि असांजे इतना बीमार नहीं है कि वह खुद को नुकसान पहुंचाने से नहीं रोक सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की