लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र चिंतित, शीर्ष अधिकारी करेंगे हिंसाग्रस्त 'कैंडी' का दौरा

By IANS | Updated: March 7, 2018 15:40 IST

संयुक्त राष्ट्र के अंडर सेक्रेटरी जनरल जेफरी फेल्टमैन श्रीलंका के सांप्रदायिक हिंसा से ग्रस्त कैंडी शहर का दौरा करेंगे। वहो वह इस सप्ताह श्रीलंका के धार्मिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। 

Open in App

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने मंगलवार को कहा कि गुटेरेस श्रीलंका में सांप्रदायिक हिंसा की खबरों को लेकर चिंतित हैं और मतभेदों को दूर करने के लिए वार्ता का आग्रह कर रहे हैं। डुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में राजनीतिक मामलों के प्रभारी फेल्टमैन का यह दौरा शुक्रवार से शुरू होगा और यह श्रीलंका के साथ संयुक्त राष्ट्र की मौजूदा प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि फेल्टमैन अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, प्रधानमंत्री रनिल विक्रमासिंघे और राजनीतिक दलों और नागरिक समाज समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं। डुजारिक ने कहा, "हम यकीनन श्रीलंका में हो रही सांप्रदायिक हिंसा की खबरों से चिंतित हैं और हम इन तनावों को दूर करने और सुलह के लिए सरकार की प्रतिबद्धताओं का स्वागत करते हैं। हम श्रीलंका के नागरिकों से वार्ता के जरिए मतभेदों को सुलझाने का आग्रह करते हैं।"

मैत्रीपाला सिरिसेना ने कैंडी शहर में बौद्धों और मुस्लिमों के बीच भड़की हिंसा के बाद देश में 10 दिनों के आपातकाल का ऐलान कर दिया था। अधिकारियों के मुताबिक, एक सिहली बौद्ध ट्रक चालक के दाह संस्कार के बाद रविवार को हिंसा भड़क उठी। कुछ मुस्लिमों ने इस बौद्ध ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

इस घटना के बाद सिंहली बौद्धों की गुस्साई भीड़ ने मुसलमानों के घरों और दुकानों पर हमला कर उनमें आग लगा दी थी, जिमें एक मुसलमान की मौत हो गई थी। सरकार ने किसी भी तरह से अप्रिय घटना से बचाव के लिए भारी संख्या में पुलिस और सेना की तैनाती की है। गौरतलब है कि फरवरी में देश के अमपारा में इन्हीं समुदायों के बीच इसी तरह की एक और घटना में पांच लोग घायल हो गए थे और कई दुकानें और एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई थी। 

टॅग्स :श्री लंकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल