लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने के लिए इस अहम प्रस्ताव पर सहमति बनाने में जुटा है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

By भाषा | Updated: July 1, 2020 11:26 IST

फ्रांस और चीन द्वारा संशोधित प्रस्ताव के मसौदे को मंगलवार को मतदान के लिए पेश किया गया और इसके नतीजे बुधवार को आने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देमसौदे में महासचिव एंतोनियो गुतारेस की 23 मार्च की अपील का समर्थन किया गया हैप्रस्ताव को मंजूर करने की निरंतर कोशिशें विश्व स्वास्थ्य संगठन का संदर्भ आने पर बाधित रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद फरवरी में कोविड-19 के दुनियाभर में फैलने के बाद से इस महामारी पर पहले प्रस्ताव पर सहमति बनाने की फिर से कोशिश कर रही है। दरअसल अमेरिका और चीन के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के संदर्भ को लेकर चल रहे विवाद के कारण इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पा रही है। फ्रांस और चीन द्वारा संशोधित प्रस्ताव के मसौदे को मंगलवार को मतदान के लिए पेश किया गया और इसके नतीजे बुधवार को आने की संभावना है।

इस प्रस्ताव के मसौदे में महासचिव एंतोनियो गुतारेस की 23 मार्च की उस अपील का समर्थन किया गया है कि इस महामारी से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर युद्ध विराम हो। उन्होंने सीरिया, यमन, लीबिया, दक्षिण सूडान तथा कांगो समेत सभी संघर्ष वाले क्षेत्रों में ‘‘शत्रुता को फौरन रोकने’’ की मांग की है। इसमें सभी संघर्षरत पक्षों से कम से कम लगातार 90 दिनों के लिए संघर्षविराम की अपील की गई है ताकि मानवीय और चिकित्सीय सहायता अबाधित रूप से मुहैया कराई जा सके।

मसौदा प्रस्ताव के मुताबिक यह आतंकवादी संगठनों इस्लामिक स्टेट तथा अलकायदा और उनसे संबंधित संगठनों के खिलाफ जारी सैन्य अभियानों पर लागू नहीं होगा। सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को मंजूर करने की निरंतर कोशिशें विश्व स्वास्थ्य संगठन का संदर्भ आने पर बाधित रही हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल की शुरुआत में डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर रोक लगाते हुए उस पर इस विषाणु को तब रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया जब सबसे पहले यह चीन में सामने आया था। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्होंने डब्ल्यूएचओ पर चीन की करतूतों पर पर्दा डालने का आरोप लगाया। वहीं चीन ने डब्ल्यूएचओे का कड़ा समर्थन किया है और उसने कहा कि कोविड-19 पर वैश्विक कार्रवाई में उसकी भूमिका को प्रस्ताव में शामिल किया जाना चाहिए।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा