संयुक्त अरब अमीरात ने दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की

By भाषा | Published: April 10, 2021 04:19 PM2021-04-10T16:19:00+5:302021-04-10T16:19:00+5:30

United Arab Emirates announced the names of two astronauts | संयुक्त अरब अमीरात ने दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की

संयुक्त अरब अमीरात ने दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की

दुबई, 10 अप्रैल (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए शनिवार को दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की जिनमें एक महिला शामिल है जो देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी।

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम ने इन दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा ट्विटर पर की। इसके मुताबिक नौरा अल मतरोशी देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी। दूसरे अंतरिक्ष यात्री का नाम मोहम्मद अल मुल्ला है।

इन दोनों का चयन यूएई में 4,000 से अधिक आवेदकों में से किया गया।

वर्ष 2019 में हज्जा अल मंसूरी अंतरिक्ष में जाने वाले यूएई के पहले व्यक्ति बने थे। वह आठ दिन के मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहे थे।

यूएई की अंतरिक्ष संबंधी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। वह 2024 तक चांद पर मानवरहित विमान भेजना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: United Arab Emirates announced the names of two astronauts

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे