लाइव न्यूज़ :

यूएन महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा- ग्लोबल वार्मिंग पर चेत जाइए, सभी को आगे आना होगा, ‘हम पिछड़ रहे हैं’

By भाषा | Updated: September 18, 2019 14:46 IST

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को आगाह किया कि जलवायु आपदा को टालने में विश्व “पिछड़ रहा है” लेकिन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लक्ष्य अब भी पहुंच से बाहर नहीं हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक नेताओं के साथ एक बैठक भी होगी जिसमें गुतारेस देशों से पेरिस समझौते के तहत की गई प्रतिबद्धताओं को बढ़ाने की अपील करेंगे।गुतारेस ने कहा, “मैं चाहता हूं कि पूरा समाज सरकारों पर दबाव बनाए ताकि वे समझ सकें कि उन्हें तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को आगाह किया कि जलवायु आपदा को टालने में विश्व “पिछड़ रहा है” लेकिन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लक्ष्य अब भी पहुंच से बाहर नहीं हुए हैं।

गुतारेस मीडिया के कुछ समूहों की पहल ‘कवरिंग क्लाइमेट नाउ’ के साथ साक्षात्कार में ये बातें कह रहे थे। कुछ ही दिन बाद संयुक्त राष्ट्र युवा जलवायु शिखर सम्मेलन होना है जिसके बाद वैश्विक नेताओं के साथ एक बैठक भी होगी जिसमें गुतारेस देशों से पेरिस समझौते के तहत की गई प्रतिबद्धताओं को बढ़ाने की अपील करेंगे।

इस अहम समझौते के तहत देशों ने धरती के औसत तापमान में लंबे समय से हुई बढ़ोतरी को दो डिग्री या मुमकिन हो तो डेढ़ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं बढ़ने देने की प्रतिबद्धता जताई है। गुतारेस ने कहा, “मैं चाहता हूं कि पूरा समाज सरकारों पर दबाव बनाए ताकि वे समझ सकें कि उन्हें तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है क्योंकि हम दौड़ में पिछड़ रहे हैं।”

साथ ही उन्होंने कहा, “फिलहाल विज्ञान कह रहा है कि अब भी इन लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।” गुतारेस ने कहा कि अमेरिका समेत कुछ प्रमुख देशों की ओर से दिखाई जा रही निष्क्रियता को राज्य स्तर पर किए जा रहे कामों से कुछ हद तक ढका जा सकता है।

उदाहरण के लिए कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क राज्यों द्वारा वातावरण से कार्बन को कम करने की प्रतिबद्धता को अहम माना जा सकता है। उन्होंने कहा, “अमेरिका समाज की सबसे अच्छी बातों में से एक यह है कि यह एक संघीय देश है...जहां फैसले विकेंद्रीकृत होते हैं, इसलिए मैं जलवायु परिवर्तन पर फैसलों को जितना ज्यादा हो, स्थानिक रखने के पक्ष में हू।”

गुतारेस ने गौर किया कि बड़े शहर, क्षेत्र और कारोबार इस पर नियंत्रण कर रहे हैं और बैंक एवं निवेश निधियां कोयला एवं जीवाश्म ईंधन के क्षेत्रों से अपने हाथ खींच रही हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ का भी उदाहरण दिया जहां केवल तीन देशों ने 2050 तक वातावरण को कार्बन मुक्त बनाने का विरोध किया है और कहा कि वह नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ाने की आहटें महसूस कर रहे हैं खासकर भारत एवं चीन में सौर ऊर्जा के बढ़ते प्रयोग के साथ।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिकाचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?