लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र कायक्रम ने कोविड-19की 50 करोड़ खुराक के वास्ते मॉडर्ना के साथ किया करार

By भाषा | Updated: May 3, 2021 16:50 IST

Open in App

जिनेवा, तीन मई (एपी) मॉडर्ना एवं टीका प्रवर्तक गावी ने एक सौदे की घोषणा की जिसके तहत दवा कंपनी 2022 के आखिर तक निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में जरूरतमंद लोगों तक कोरोना वायरस टीका पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम के वास्ते 500 करोड़ खुराक प्रदान करेगी।

सोमवार को घोषित किये गये इस अग्रिम खरीद समझौते से महज कुछ दिन पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कई सप्ताह की देरी के बाद मॉडर्ना टीके को आपात मंजूरी देने की घोषणा की थी। इससे संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स कार्यक्रम को प्रारंभ करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

लेकिन इस साल की आखिरी तिमाही से पहले टीकों की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाएगी और सौदे के तहत खुराकों का बड़ा हिस्सा --46.6 करोड़ खुराक के अगले साल तक मिलने की योजना है। बाकी 3.4 करोड़ खुराक इस साल मिल जाने की उम्मीद है। सौदे की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है।

कई विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 संकट अब तीक्ष्ण है, खासकर भारत में मामले अप्रत्याशित रूप से तेजी से बढ़ रहे हैं। मॉडर्ना टीका (कोरोना वायरस की) नयी किस्म, एक, जो भारत में फैल रहा है, से निपटने में अब तक के सबसे प्रभावी टीकों में एक समझा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला