लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक प्रमुख ने तालिबान से समावेशी होने की अपील की

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:05 IST

Open in App

काबुल, 10 दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों की प्रमुख ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ तालिबान अधिकारियों समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से इस विषय पर ‘‘साफ और उपयोगी’’ वार्ता की है कि ‘‘ एक समावेशी, मानवाधिकार संबंधी दायित्वों का पालन करने वाले और आतंकवाद को काबू करने में एक मजबूत साझेदारी वाले अफगानिस्तान के निर्माण के लिए क्या करने की आवश्यकता है’’।

संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक मामलों की प्रमुख रोजमेरी डीकार्लो ने अफगानिस्तान की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन पर बृहस्पतिवार को यह कहा।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि डीकार्लो ने तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी और वरिष्ठ तालिबान प्रतिनिधि मौलावी अब्दुल कबीर के साथ वार्ता के दौरान ‘‘यह सुनिश्चित करने की अत्यंत महत्ता पर जोर दिया कि सभी अफगान - पुरुष, महिलाएं, युवा, धार्मिक एवं जातीय समूह और अल्पसंख्यक- शासन और सार्वजनिक जीवन में योगदान दे सकें।’’

डीकार्लो ने एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों की स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी यात्रा के दौरान मैंने फिर से यह सुना कि अफगानिस्तान की महिलाएं एवं लड़कियां स्कूल और काम पर जाना चाहती हैं और बिना किसी भेदभाव के सार्वजनिक जीवन में भाग लेना चाहती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में की गई प्रगति को बेकार नहीं होने देना चाहिए।’’

तालिबान ने शुरू में महिलाओं और जातीय अल्पसंख्यकों के प्रति सहिष्णुता बरतने और समावेशिता का वादा किया था, लेकिन महिलाओं पर नए सिरे से प्रतिबंध लगाना और केवल पुरुषों वाली सरकार की नियुक्त समेत उसके अब तक के कदम निराशाजनक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना