लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने दुनिया भर में आईईडी का प्रयोग बढ़ने को लेकर आगाह किया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 13:09 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, नौ अप्रैल (एपी) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने आगाह किया है कि सशस्त्र समूहों के अधिक शहरीकृत होने और तेजी से बढ़ने के साथ ही विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) का प्रयोग बढ़ रहा है। उन्होंने राष्ट्रों से इन हथियारों के साथ ही बारूदी सुरंगों और युद्ध के अन्य अवशेषों से उत्पन्न खतरों को रोकने के लिए साथ में मिलकर काम करने का आग्रह किया है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सुरक्षा परिषद को बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले तीन वर्षों में संयुक्त राष्ट्र की ओर से दी गई निधि से अफगानिस्तान और इराक से लेकर कंबोडिया और कोलंबिया में प्रमुख केंद्रों के 560 वर्ग किलोमीटर इलाकों को आईईडी से सुरक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि यह इलाका मैनहैटन के क्षेत्रफल से 10 गुणा ज्यादा है जिनका इस्तेमाल अब इमारतों, खेती, स्कूलों और सड़कों में किया जा सकता है।

लेकिन उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठनों द्वारा की गई प्रगति के बावजूद “चुनौतियां बढ़ी हैं”। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण बारूदी सुरंगों को हटाने के अभियानों की पहुंच सीमित होना भी इसमें शामिल है।

गुतारेस ने कहा कि आईईडी सोमालिया और माली दोनों में मौजूद अफ्रीकी संघ के शांतिरक्षकों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि बारूदी सुरंगें और युद्ध के अन्य विस्फोटक अवशेष दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों की आवाजाही को बाधित करते हैं और मध्य अफ्रीकी गणराज्य और कांगो से “नये विस्फोटक जोखिम” उभर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?