लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने दुनिया भर में आईईडी का प्रयोग बढ़ने को लेकर किया आगाह

By भाषा | Updated: April 9, 2021 13:29 IST

पिछले तीन वर्षों में संयुक्त राष्ट्र की ओर से दी गई निधि से अफगानिस्तान और इराक से लेकर कंबोडिया और कोलंबिया में प्रमुख केंद्रों के 560 वर्ग किलोमीटर इलाकों को आईईडी से सुरक्षित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि यह इलाका मैनहैटन के क्षेत्रफल से 10 गुणा ज्यादा है जिनका इस्तेमाल अब इमारतों, खेती, स्कूलों और सड़कों में किया जा सकता है।संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठनों द्वारा की गई प्रगति के बावजूद “चुनौतियां बढ़ी हैं”।

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने आगाह किया है कि सशस्त्र समूहों के अधिक शहरीकृत होने और तेजी से बढ़ने के साथ ही विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) का प्रयोग बढ़ रहा है।

उन्होंने राष्ट्रों से इन हथियारों के साथ ही बारूदी सुरंगों और युद्ध के अन्य अवशेषों से उत्पन्न खतरों को रोकने के लिए साथ में मिलकर काम करने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सुरक्षा परिषद को बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले तीन वर्षों में संयुक्त राष्ट्र की ओर से दी गई निधि से अफगानिस्तान और इराक से लेकर कंबोडिया और कोलंबिया में प्रमुख केंद्रों के 560 वर्ग किलोमीटर इलाकों को आईईडी से सुरक्षित किया गया।

उन्होंने बताया कि यह इलाका मैनहैटन के क्षेत्रफल से 10 गुणा ज्यादा है जिनका इस्तेमाल अब इमारतों, खेती, स्कूलों और सड़कों में किया जा सकता है। लेकिन उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठनों द्वारा की गई प्रगति के बावजूद “चुनौतियां बढ़ी हैं”।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण बारूदी सुरंगों को हटाने के अभियानों की पहुंच सीमित होना भी इसमें शामिल है। गुतारेस ने कहा कि आईईडी सोमालिया और माली दोनों में मौजूद अफ्रीकी संघ के शांतिरक्षकों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

उन्होंने कहा कि बारूदी सुरंगें और युद्ध के अन्य विस्फोटक अवशेष दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों की आवाजाही को बाधित करते हैं और मध्य अफ्रीकी गणराज्य और कांगो से “नये विस्फोटक जोखिम” उभर रहे हैं।  

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?