लाइव न्यूज़ :

विमान हादसाः ईरान में हिरासत में लिए गए ब्रिटेन के राजदूत रोब मकायर, बाद में छोड़ा गया

By भाषा | Updated: January 12, 2020 09:06 IST

ब्रिटेन के राजदूत मकायर को तेहरान में कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को ‘उकसाने’ के मामले में हिरासत में लिया गयाथा।

Open in App
ठळक मुद्देईरान में ये प्रदर्शन यूक्रेन के विमान को गलती से गिराए जाने के बाद शुरू हुआ।ईरान ने स्वीकार किया है कि उसने गलती से विमान को निशाना बनाया था।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने बताया कि ईरान प्रशासन ने तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। राजदूत रोब मकायर को ईरान में शासन के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिरासत में लिया गया था। हालांकि राजदूत को एक घंटे के बाद रिहा कर दिया गया था।

राब ने राजदूत रोब मकायर को हिरासत में लिए जाने के बाद एक बयान में कहा, ‘‘ बिना किसी आधार और व्याख्या के तेहरान में हमारे राजदूत को हिरासत में लिया जाना अंतरराष्ट्रीय कानून का खुले तौर पर उल्लंघन है।’’ मंत्री ने ईरान को चेतावनी दी कि वह ‘दोराहे पर खड़ा है’ और उसे ‘परित्यक्त देश’ का दर्जा या फिर ‘बातचीत के जरिए तनाव कम करने की दिशा में कदम’ में से किसी एक को चुनना होगा।

मकायर को तेहरान में कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को ‘उकसाने’ के मामले में हिरासत में लिया गया। ईरान में ये प्रदर्शन यूक्रेन के विमान को गलती से गिराए जाने के बाद शुरू हुआ। ईरान ने स्वीकार किया है कि उसने गलती से विमान को निशाना बनाया था। इसमें 176 लोगों की मौत हो गई थी। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने विमान गिराए जाने को ‘अक्षम्य गलती’ बताया है।

टॅग्स :ईरानब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल