लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: रूस के बड़े उद्योगपतियों पर नकेल कसने की कवायद में अमेरिका, जो बाइडन ने किया स्पेशल टास्क फोर्स का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: March 2, 2022 10:25 IST

जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के खिलाफ ‘पूर्व नियोजित और अकारण’ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका उनके द्वारा पेश की गईं चुनौतियों का सामना करने को तैयार है।

Open in App

वाशिंगटन: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस पर और कड़े प्रतिबंध के संकेत दिए हैं। जो बाइडन ने मंगलवार रात (स्थानीय समय के अनुसार) अपने पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में कहा कि अमेरिका अब रूस के बड़े उद्योगपतियों पर नकेल कसने की तैयारी में है। बाइडन ने कहा कि अमेरिका एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाएगा ताकि रूस के अरबपतियों के लग्जरी अपार्टमेंट, प्राइवेट जेट, बड़ी नौकाएं आदि की पहचान कर उसे जब्त किया जा सके।

बाइडन ने कहा, 'स्वतंत्र दुनिया उसे जवाबदेह ठहरा रही है, साथ ही फ्रांस, जर्मनी, इटली सहित यूरोपीय संघ के 27 सदस्यों के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, जापान, कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कई अन्य देशों, यहां तक ​​​​कि स्विट्जरलैंड भी नाराज है और यूक्रेन के लोगों को समर्थन मिल रहा है।'

बाइडन ने कहा, 'पुतिन अब पहले से कहीं ज्यादा दुनिया से अलग-थलग पड़ गए हैं। हम अपने सहयोगियों के साथ इस समय शक्तिशाली आर्थिक प्रतिबंध लागू कर रहे हैं। हम रूस के सबसे बड़े बैंकों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली से काट रहे हैं। रूस के सेंट्रल बैंक को रूसी रूबल का बचाव करने से रोकना, पुतिन के 630 बिलियन अमेरिकी डॉलर के युद्ध कोष को बेकार करना, जैसी कोशिश इसमें शामिल है। हम रूस की प्रौद्योगिकी को रोक रहे हैं जो इसकी आर्थिक ताकत को खत्म कर देगी और आने वाले कई सालों में इसकी सेना को कमजोर कर देगी।'

'रूस के उद्योगपतियों की बढ़ेगी मुश्किल'

बाइडन ने अपने भाषण में कहा, 'आज रात मैं रूसी बड़े उद्योगतियों (Russian oligarchs) और भ्रष्ट नेताओं से कहता हूं, जिन्होंने इस हिंसक शासन से अरबों डॉलर कमाए कि अब और नहीं।। संयुक्त राज्य अमेरिका का न्याय विभाग इन रूसी उद्योगपतियों के अपराधों के लिए एक समर्पित टास्क फोर्स का गठन कर रहा है। हम उनके लग्जरी अपार्टमेंट, उनके निजी जेट ढूंढ़ रहे हैं और उन्हें जब्त कर रहे हैं।'

बाइडन ने यह भी घोषणा की कि अमेरिका सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने जा रहा है और अन्य दंडात्मक कदमों के साथ उठाया गया यह कदम रूस को कमजोर करेगा।

बाइडन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने पुतिन का सामना करने के लिए यूरोप और अमेरिका से लेकर एशिया और अफ्रीका तक सभी स्वतंत्रता-प्रेमी देशों का गठबंधन बनाने में महीनों मेहनत की। हम रूस के झूठ का जवाब सच से देते हैं...।'

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादजो बाइडनअमेरिकाव्लादिमीर पुतिनयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."