यूक्रेन संकट: रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शन में शामिल 4300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, 'नो टू वार!' के नारे लगे

By विशाल कुमार | Published: March 7, 2022 11:07 AM2022-03-07T11:07:18+5:302022-03-07T11:15:27+5:30

गृह मंत्रालय ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में 5,200 लोगों ने हिस्सा लिया था। ओवीडी-इंफो विरोध निगरानी समूह ने कहा कि उसने 56 अलग-अलग शहरों में कम से कम 4,366 लोगों को हिरासत में लिए जाने को दर्ज किया है।

ukraine crisis russia anti war protests more than 4300 people arrested | यूक्रेन संकट: रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शन में शामिल 4300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, 'नो टू वार!' के नारे लगे

यूक्रेन संकट: रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शन में शामिल 4300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, 'नो टू वार!' के नारे लगे

Highlightsहजारों प्रदर्शनकारियों ने 'नो टू वार!' और 'शेम ऑन यू!' के नारे लगाए।रूस के गृह मंत्रालय ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में 5,200 लोगों ने हिस्सा लिया था।रूस में इतने बड़े पैमाने पर विरोध और गिरफ्तारी आखिरी बार जनवरी, 2021 में देखी गई थी।

लंदन: एक स्वतंत्र विरोध निगरानी समूह के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ रूस में व्यापक विरोध प्रदर्शनों में पुलिस ने रविवार को 4,300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, विपक्षी कार्यकर्ताओं और ब्लॉगर्स द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दावा किया गया कि हजारों प्रदर्शनकारियों ने 'नो टू वार!' और 'शेम ऑन यू!' के नारे लगाए।

येकातेरिनबर्ग के यूराल शहर में दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। वहां एक प्रदर्शनकारी को दंगा रोधी पुलिस द्वारा जमीन पर गिराकर पीटते हुए दिखाया गया। इशके साथ ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दर्शाने वाले शहर के एक भित्ति चित्र को विरूपित किया गया।

रूस के गृह मंत्रालय ने पहले कहा था कि पुलिस ने मॉस्को में 1,700, सेंट पीटर्सबर्ग में 750 और अन्य शहरों में 1,061 सहित लगभग 3,500 लोगों को हिरासत में लिया है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में 5,200 लोगों ने हिस्सा लिया था। ओवीडी-इंफो विरोध निगरानी समूह ने कहा कि उसने 56 अलग-अलग शहरों में कम से कम 4,366 लोगों को हिरासत में लिए जाने को दर्ज किया है।

रूस में इतने बड़े पैमाने पर विरोध और गिरफ्तारी आखिरी बार जनवरी, 2021 में देखी गई थी जब नर्व एजेंट के जहर से उबर रहे विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को जर्मनी से लौटने के दौरान गिरफ्तार किया गया था और हजारों की संख्या में लोग उनकी रिहाई की मांग कर रहे थे। रूस की कुछ सरकारी मीडिया ने इन विरोध प्रदर्शनों को कवर तो किया लेकिन बहुत ही कम करके दिखाया।

Web Title: ukraine crisis russia anti war protests more than 4300 people arrested

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे